फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urfi Javed Urfi Javed gave a befitting reply to Kashmira Shah said I am famous on Instagram but you are nowhere

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने कश्मीरा शाह को दिया करारा जवाब, कहा- मैं इंस्ट्राग्राम पर मशहूर हूं लेकिन आप कहीं नहीं

Fri, 01 Apr 2022 07:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 01 Apr 2022 07:28 PM IST
सार

उर्फी बीते कई दिनों से सुजैन खान की बहन फराह अली खान के साथ चल रहे अपने विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं।

विज्ञापन
Urfi Javed Urfi Javed gave a befitting reply to Kashmira Shah said I am famous on Instagram but you are nowhere
कश्मीरा शाह, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चाओं में रहने वालीं अभिनेत्री उर्फी जावेद आए दिन अपने विवादों को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी बीते कई दिनों से सुजैन खान की बहन फराह अली खान के साथ चल रहे अपने विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल, फराह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उर्फी के ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट किया था। ऐसे में उर्फी ने भी फराह को पोस्ट के जरिए करारा जवाब दिया था। इसी बीच इस मामले में अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने भी अपनी राय रखी थी।

विज्ञापन

 

Urfi Javed Urfi Javed gave a befitting reply to Kashmira Shah said I am famous on Instagram but you are nowhere
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

एक वेबसाइट से बात करते हुए कश्मीरा ने कहा था कि उर्फी जावेद सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही मशहूर है। कश्मीरा के इस कमेंट पर अब उर्फी जावेद ने पलटवार किया है। हाल ही में पैपराजी से बातचीत करते हुए उर्फी ने कश्मीरा शाह को करारा जवाब दिया। उन्होंने तो यह तक कह डाला कि कश्मीरा ना तो इंस्टाग्राम पर और ना ही असल दुनिया में मशहूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Urfi Javed Urfi Javed gave a befitting reply to Kashmira Shah said I am famous on Instagram but you are nowhere
उर्फी जावेद - फोटो : social media

विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में उर्फी कश्मीरा शाह के बयानों पर पलटवार करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उर्फी ने कहा, हां मैंने पढ़ा है कि उन्होंने मेरे बारे में क्या कहा। आपने जो भी बयान बोले हैं, उसमें कोई वैलिड पॉइंट तो लिखो। उर्फी आगे कहती हैं कि मैं इंस्टाग्राम पर मशहूर हूं और असल जीवन में नहीं। लेकिन आप तो कहीं भी नहीं हो, क्या फायदा?

विज्ञापन

Urfi Javed Urfi Javed gave a befitting reply to Kashmira Shah said I am famous on Instagram but you are nowhere
कश्मीरा शाह - फोटो : Instagram - kashmera1

दरअसल, एक वेबसाइट से बात करते हुए अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने उर्फी के बारे में कहा था कि मैं उन लोगों के बारे में बात नहीं करती जिनके पास जीरो वर्क रिज्यूमे है और जो सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही मशहूर है। मैं करियर बना रही हूं और ऐसी फिल्में बनाने में व्यस्त हूं, जिससे दुनिया में फर्क पड़ेगा। जो लोग सिर्फ स्पॉट होकर करियर बना रहे हैं, वह लोग मेरे लिए दिमाग वाले लोगों की लिस्ट में नहीं है।

Urfi Javed Urfi Javed gave a befitting reply to Kashmira Shah said I am famous on Instagram but you are nowhere
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि फराह खान अली ने उर्फी जावेद के ड्रेसिंग सेंस को देखकर एक ट्वीट किया था। अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि कहते हुए माफी मांगती हूं, लेकिन इस यंग लड़की को उसके घटिया ड्रेसिंग के लिए फटकार लगाए जाने की जरूरत है। लोग उसका मजाक बना रहे हैं और वह सोचती है कि लोग उसके ड्रेसअप को पसंद करते हैं। उम्मीद करती हूं कोई उसे यह बात बताए। वहीं, फराह के इस पोस्ट का जवाब देते हुए उर्फी ने एक लंबा चौड़ा नोट लिखकर करारा जवाब दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed