{"_id":"611e155ce1f64f45be57f750","slug":"twinkle-khanna-review-bellbottom-as-must-watch-akshay-says-feels-like-walking-in-park-when-she-approves","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: ट्विंकल खन्ना ने किया 'बेलबॉटम' का रिव्यू, अक्षय बोले- इन्होंने कह दिया तो समझो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: ट्विंकल खन्ना ने किया 'बेलबॉटम' का रिव्यू, अक्षय बोले- इन्होंने कह दिया तो समझो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है और इस फिल्म को हर तरफ से जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बेलबॉटम में अक्षय के अलावा हुमा कुरैशी, वाणी कपूर, लारा दत्ता भी अहम भूमिका में हैं। उनके काम की काफी सराहना हो रही है।
ट्विंकल ने दिया फिल्म 'बेलबॉटम' का रिव्यू
साथ ही ये फिल्म अक्षय की बीते कुछ सालों की सबसे जबरदस्त फिल्म में से एक बताई जा रही है। अब अक्षय की पत्नी और अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल खन्ना को भी ये फिल्म खूब पसंद आई है। ट्विंकल ने इस फिल्म को मस्ट वॉच बताया है। ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अक्षय कुमार संग लंदन में फिल्म के प्रीमियर पर जाती दिख रही हैं।
इस तस्वीर को साझा करते हुए ट्विंकल ने लिखा, 'देखकर ऐसा लग रहा है कि हम पार्क जा रहे हैं , लेकिन हम उससे भी अच्छी जगह जा रहे हैं। हम मिस्टर K की शानदार फिल्म 'बेलबॉटम' देखने जा रहे हैं। अब ट्विंकल को ये फिल्म पसंद आने से अक्षय कुमार काफी खुश हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी भी जाहिर की है।
3 of 5
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
- फोटो : Social Media
अक्षय ने लिखा, 'जब वो अप्रूव कर देती हैं तब लगता है कि पार्क में घूम रहे हैं, बेलबॉटम जरूर देखना, उन्होंने कहा है मैंने नहीं...'। अब फैंस को ट्विंकल का पोस्ट और अक्षय का ये कमेंट काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि अक्षय की फिल्म को आलोचकों से भी जबरदस्त तारीफ मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ ट्विंकल ही नहीं बल्कि अभिनेता अजय देवगन ने भी अक्षय को उनकी हिट फिल्म की बधाई दी है। अजय ने लिखा, 'मुबारक हो अक्की, मैं बेलबॉटम की बहुत तारीफ सुन रहा है। तुमने थियेटर में रिलीज करने के इंतजार में जो विश्वास दिखाया वो आज सफल हुआ है'। बता दें कि अजय की फिल्म भुज भी हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।
Dear Akki, I’ve been hearing good reviews of Bell Bottom. Congratulations 🎉 Also, your leap of faith in making it a theatrical release is praiseworthy. With you in this👍🏼@akshaykumar#BellBottom
बता दें कि बहुत से राज्यों में ये फिल्म थिएटर में रिलीज हुई है लेकिन मुंबई व महाराष्ट्र के थिएटर बंद होने के चलते ये फिल्म वहां रिलीज नहीं हो पाई। ऐसे में अक्षय कुमार और वाशू भगनानी ने मुंबई मीडिया के लोगों को चार्टर्ड प्लेन से सूरत में ये फिल्म दिखाई ताकि वो 3डी स्क्रीन पर इसका आनंद ले सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।