66वें राष्ट्रीय पुरस्कार में इस बार कई फिल्मों का बोलबाला रहा है। आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला तो वहीं अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन ने सर्वश्रेष्ठ सामजिक फिल्म का खिताब हासिल किया। फिल्म पैडमैन की निर्माता अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना थीं। अब ट्विंकल खन्ना ने फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बड़ा खुलासा किया है।
पढ़ें: शाहरुख-ऐश्वर्या समेत ये हैं वो 5 जोड़ियां, कभी पर्दे पर किया रोमांस तो कभी बने भाई-बहन
2 of 4
padman
- फोटो : file photo
3 of 4
padman
- फोटो : file photo
ट्विंकल खन्ना ने अपनी पोस्ट में खुलासा करते हुए बताया कि, 'शुरुआत में बहुत लोगों ने मुझे सैनेटरी पैड्स पर फिल्म बनाने से मना किया था।' इसके अलावा ट्विंकल खन्ना ने अपनी पोस्ट में और भी कई बातें कीं। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' पिछले साल 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
पढ़ें: अक्षय से लेकर दीपिका तक, कैमरे में कैद हुए 12 सेलेब्स, तस्वीरों में देखिए कौन क्या कर रहा?
4 of 4
padman
- फोटो : file photo
फिल्म 'पैडमैन' का लागत बजट कुल 20 करोड़ रुपए था, लेकिन इस फिल्म ने सिनेमाघरों में करीब 120 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पैडमैन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि 'पैडमैन' के निर्देशक आर बाल्की और प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना ने इस फिल्म के द्वारा समाज में महिलाओं के पीरियड्स को लेकर अलग मानसिकता रखने वाले लोगों के बारे में बताया है। साथ ही महिलाओं को होने वाली परेशानी को भी दिखाया है। यह फिल्म पिछले साल की अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।