{"_id":"5ccab4ebbdec22070264a95a","slug":"tv-actress-chhavi-mittal-enjoying-10th-month-of-pregnancy-share-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी के 10वें महीने में पहुंची एक्ट्रेस तो चौंके लोग, बोली- 'ये सिर्फ बच्चा तय करेगा कि...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रेग्नेंसी के 10वें महीने में पहुंची एक्ट्रेस तो चौंके लोग, बोली- 'ये सिर्फ बच्चा तय करेगा कि...'
Thu, 02 May 2019 02:44 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 02 May 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
chhavi mittal
कई हिट टीवी सीरियल में काम कर चुकी एक्ट्रेस छवि मित्तल दूसरी बार मां बनने वाली हैं । 35 साल की छवि ने साल 2005 में टीवी डायरेक्टर मोहित हुसैन से शादी की थी । साल 2012 में छवि ने एक बेटी अरीजा को जन्म दिया था। अब छवि दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं ।
Trending Videos
chhavi mittal
छवि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं । प्रेग्नेंट होने के बाद वो अपना एक्सपीरियंस, डाइट और फीलिंग शेयर कर चुकी हैं । इस बार छवि ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिस पर शायद लोगों को यकीन करना मुश्किल होगा ।
Chhavi Mittal
- फोटो : instagram
दरअसल, छवि अब 9वां महीना पार कर 10वें महीने में पहुंच गई हैं । 9 महीने होने के बाद अब वो प्रेग्नेंसी के 10वें महीने को एंज्वॉय कर रही हैं । ये काफी चौंकाने वाली बात है । आमतौर पर बच्चे की डिलीवरी 9 महीने में हो जाती है ।
View this post on Instagram
A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhavi Mittal
- फोटो : instagram
जब छवि ने ये पोस्ट डाली तो सोशल मीडिया यूजर को लगा कि छवि ने गलती से 9 को 10 लिख दिया है । लेकिन ये सच है कि छवि की प्रेग्नेंसी का 10वां महीना शुरू हो गया है । छवि ने कहा कि ये सिर्फ बच्चा तय करता है कि लेबर पेन कब शुरू होगा ।
विज्ञापन
Chhavi Mittal with husband
- फोटो : instagram
छवि ने ये भी कहा कि ऐसा अक्सर होता है और ये नॉर्मल है । बच्चा अंदर पूरी तरह से सुरक्षित है । ऐसा होने पर किसी भी मां को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इससे पहले छवि ने अपने पति मोहित के पिता बनने को लेकर एक पोस्ट लिखा था । छवि लिखती हैं, 'ये पुरुष। आपमें से कई लोग मुझसे पूछते हैं कि अपनी गर्भावस्ता के इन आखिरी कुछ दिनों में भी मैं सब कुछ कैसे कर लेती हूँ।'