बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कंगना रणौत ने अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के मुद्दों पर खुलकर अपना धाकड़ अंदाज दिखाने वाली कंगना अपने इसी अंदाज के साथ रियलिटी शोज की दुनिया में भी कदम रखने को पूरी तरह तैयार हैं। कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' 27 फरवरी 2022 से ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाला है। इस शो में कंगना की जेल में 16 स्टार सेलेब्रिटी कैद होंगे और यहां सब कुछ उनके इशारो पर होगा। सभी कंटेस्टेंट की रियल लाइफ के विवादों का चिट्ठा इस शो में सामने आने वाला है। कंगना की जेल के पांचवे कैदी का नाम सामने आ चुका है। ये नाम है टीवी के फेमस एक्टर करण बोहरा का। अब कंगना लॉकअप में करणवीर बोहरा संग खेलती नजर आएंगी अत्याचारी खेल।
LockUpp: कंगना की कैद में होंगे करणवीर बोहरा, लॉकअप में रहने के लिए खेलेंगे अत्याचारी खेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 26 Feb 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन