हाल ही में रिलीज फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने अभी सुपर हिट रही। इसी के लिए इस फिल्म ने तुषार कपूर के करियर का ग्राफ भी बढ़ा दिया है। फिल्म की इस सफलता ने तुषार की खुशी को दुगुना कर दिया है। माना जा रहा है बेटा लक्ष्य उनके लिए लकी साबित हो रहा है। गौरतलब है कि सरोगेसी से पिता बने तुषार कभी भी अपने बेटे को अपने से दूर नहीं करते। यहां तक कि शूटिंग के समय भी उन्होंने लक्ष्य को अपने पास ही रखा था। इन दिनों वे फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त है और इसी दौरान उन्होंने ऐसे सवाल का भी जवाब दे दिया, जो उनके पिता बनने के बाद लोगों के जहन में चल रहे थे।
तुषार कपूर ने पहली बार खोला राज, क्यों बनने को मजबूर हुए कुंवारे बाप
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Tue, 31 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन