रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म तू झूठी मैं मक्कर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर अपनी इस फिल्म को जोर शोर से प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कई विषयों पर खुलकर बात की। इस दौरान अभिनेता ने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में भी बताया।
Ranbir Kapoor: धूम 4 और रामायण का हिस्सा होंगे रणबीर कपूर? एक्टर ने बताई सच्चाई
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा, 'मैंने कुछ भी साइन नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले महीनों में मैं कुछ विषयों को सुनूंगा। मुझे खुद कोई जल्दी नहीं है। अब मेरी बेटी की देखभाल की जानी है, इसलिए अगर मैं अब एक साल के लिए घर पर बैठी हूं तो मुझे इससे खुशी ही होगी।" उन्होंने आगे कहा कि अभी उनके पास एनिमल और ब्रह्मास्त्र 2 के अलावा कोई प्रोजेक्ट नहीं है।
Kangana Ranaut: नवाजुद्दीन के बयान के समर्थन में उतरीं कंगना रणौत, कहा- खामोशी से हमेशा शांति नहीं मिलती
अभिनेता से जब वाईआरएफ की धूम 4 और नितेश तिवारी की रामायण के लिए संपर्क किए जाने पर सवाल किया गया है तो उन्होंने इस सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया। अभिनेता ने बताया कि ये सब महज अफवाहें हैं।
Qavi Khan: दिग्गज PAK अभिनेता कवि खान का 80 की उम्र में निधन, इमरान खान से लेकर अदनान सामी तक ने जताया शोक
रामायण को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “यह एक अफवाह है। यह सच नहीं है।" जब धूम 4 की बात आती है, तो उन्होंने कहा, “काश मैं इसका उत्तर देने के लिए आदित्य चोपड़ा होता… मैं धूम 4 जैसी फिल्मों का हिस्सा बनना पसंद करूंगा, लेकिन अभी तक कुछ भी ऑफर नहीं किया गया है।"
TJMM: रिलीज से पहले ही 'तू झूठी मैं मक्कार' ने की करोड़ों की कमाई? फैंस पर चला रणबीर-श्रद्धा का जादू
गौरतलब है कि रणबीर कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार आठ मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी हैं। इसके अलावा रणबीर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी दिखेंगे।
Sheezan Khan: 'अगर तुनिशा होती तो मेरे लिए लड़ती', जेल से बाहर निकलने पर शीजान ने कही बड़ी बात