Qavi Khan: दिग्गज PAK अभिनेता कवि खान का 80 की उम्र में निधन, इमरान खान से लेकर अदनान सामी तक ने जताया शोक
दिग्गज पाकिस्तानी अभिनेता कवि खान ने कनाडा में 80 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। इमरान खान से लेकर कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विस्तार
पाकिस्तानी सिनेमा इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज पाकिस्तानी अभिनेता कवि खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का 5 मार्च को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। प्रसिद्ध अभिनेता का कनाडा में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया, जहां वह इलाज के लिए गए हुए थे। रिपोर्ट्स की माने तो वह कैंसर से पीड़ित थे।
बेटे द्वारा की गई निधन की पुष्टि
खबरों के मुताबिक, अभिनेता के बेटे अदनान कवि ने उनके निधन की पुष्टि की है। अदनान ने कहा कि कवि खान के अंतिम संस्कार के समय और तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। हालांकि, पारिवारिक सूत्रों ने कथित तौर पर कहा है कि कवि खान का अंतिम संस्कार और आज यानी 6 मार्च को कनाडा में ही किया जाएगा। मिसिसॉगा की एक मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद जनाजे की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद दिवंगत अभिनेता को ब्रैम्पटन में मीडोविले कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
TJMM: रिलीज से पहले ही 'तू झूठी मैं मक्कार' ने की करोड़ों की कमाई? फैंस पर चला रणबीर-श्रद्धा का जादू
पूर्व पाक पीएम इमरान खान ने जताया शोक
इस खबर के आते ही पूरी पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। कलाकारों से लेकर राजनेताओं तक सभी दिग्गज अभिनेता के निधन पर दुख जाता रहे हैं। इन्हीं में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम भी शामिल है। इमरान ने कवि खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'प्रसिद्ध अभिनेता कवि खान के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थना और संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'
Saddened to learn of the passing of famous actor Qavi Khan. My prayers & condolences go to his family.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) March 5, 2023
अदनान सामी ने जताया दुख
अली जफर से लेकर फरहान सईद तक पाकिस्तानी सिनेमा के कई सितारे सोशल मीडिया पर शोक जाता चुके हैं। भारतीय गायक अदनान सामी ने भी खान को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पेशावर के रहने वाले कवि खान ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। साल 1964 में उन्होंने पाकिस्तान टेलीविजन में काम करना शुरू किया था।
Saddened to learn of Legendary Actor Muhammad Qavi Khan Sahib’s passing away… He was simply one of the finest!!
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) March 5, 2023
My deepest heartfelt condolences to his family…
إِنَّا لِلّهِ وَإِنَّـا إِلَيْهِ رَاجِعون
May Allah SWT bless him in Jannat-ul-Firdaus...Ameen.🤲 pic.twitter.com/BnsRsHUaLF
कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके थे कवि
कवि खान ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'लाखों में एक' नामक सीरियल से की थी। उनके अन्य टीवी शोज में फिसार, लाहौरी गेट, मुट्ठी भर मट्टी, बैत्यान, सिंड्रेला और दूर-ए-शहवार शामिल हैं। इनके अलावा कवि खान ने अपने अभिनय का जौहर फिल्मों में भी दिखाया। कवि खान ने प्रेसिडेंशियल अवार्ड, प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस, सितारा-ए-इम्तियाज, एलएसए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और तीन निगार अवार्ड सहित कई पुरस्कार जीते हैं।
Sheezan Khan: 'अगर तुनिशा होती तो मेरे लिए लड़ती', जेल से बाहर निकलने पर शीजान ने कही बड़ी बात