'बेटा', 'जीवन एक संघर्ष' और 'प्रतिकार' जैसी कई फिल्मों में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट जोड़ी नजर आई। आज अनिल कपूर का जन्मदिन है। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भी उनकी केमस्ट्री काफी अच्छी रही। पहली बार साल 1992 में आई फिल्म 'बेटा' में दोनों साथ दिखे और तभी से ही उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। लेकिन इसके पीछे की सच्चाई तो कुछ और ही थी।
2 of 6
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
- फोटो : फाइल
उस दौर में माधुरी बॉलीवुड की एक बड़ी स्टार हुआ करती थीं। हर हीरो उनके साथ फिल्म करना चाहता था। दूसरी तरफ जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती और संजय दत्त जैसे स्टार्स का साथ उनका नाम जुड़ चुका था। जब भी माधुरी से इन अभिनेताओं को लेकर सवाल किए जाते, वह इन्हें टाल देतीं। लेकिन जब एक बार उनसे अनिल कपूर के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो माधुरी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी।
3 of 6
माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर
- फोटो : फाइल
1989 में एक इंटरव्यू के दौरान जब माधुरी से अनिल कपूर के साथ उनके लिंकअप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं उस जैसे इंसान के साथ कभी शादी नहीं करूंगी। वो बेहद भावुक हैं। मैं चाहती हूं कि मेरा पति एक दम कूल रहे। मैंने अनिल के साथ कई फिल्में की हैं इसलिए मैं उनके साथ कंफर्टेबल हूं। सेट पर मैं अपने और अनिल के होने वाले अफेयर पर जोक भी क्रैक करती हूं।'
4 of 6
माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर
- फोटो : फाइल
वहीं इसी को लेकर जब अनिल कपूर से सवाल किया गया तो वे हंसने लगे। उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत सी खूबसूरत हीरोइनों के साथ काम किया। मुझे प्यार में पड़ने के बहुत से चांस मिले। लेकिन मैं हमेशा सोचता था कि मुझे दो पल की खुशियां चाहिए या जीवनभर की। मैं सुनीता (अनिल कपूर की पत्नी) के साथ बहुत खुश हूं।'
5 of 6
माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर
- फोटो : फाइल
अनिल कपूर का कहना था कि फिल्म को हिट कराने के लिए अक्सर हीरो-हीरोइन के लिंकअप की अफवाह उड़ा दी जाती थी। बता दें कि माधुरी और अनिल के अफेयर की अफवाह तब उड़ी थी जब वो अपनी पत्नी सुनीता के साथ शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे।