फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP WEEK 11: लगातार नंबर एक रहे अनुपमा को करारा झटका, पहले स्थान पर कुंडली भाग्य की शानदार वापसी

Fri, 26 Mar 2021 11:30 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 26 Mar 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
TRP Week 11 kundali bhagya To Lead , anupama 2 Check Top Five Shows Of The Week
टीआरपी वीक 11 - फोटो : सोशल मीडिया

बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) इंडिया की 11वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। जिसमें स्टार प्लस के एक टीवी सीरियल ने चौंकाने वाली वापसी की है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। बार्क इंडिया द्वारा हाल ही में जारी की गई नई टीआरपी लिस्ट में कोई बहुत बड़े बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किस सीरियल की कहानी दर्शकों को रास आई और उसे टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली।



 
TRP Week 11 kundali bhagya To Lead , anupama 2 Check Top Five Shows Of The Week
कुंडली भाग्य - फोटो : अमर उजाला

कुंडली भाग्य
इस हफ्ते ज़ी टीवी के शो कुंडली भाग्य ने शानदार रेटिंग के साथ टीआरपी चार्ट पर सीधे पहले नंबर पर छलांग लगाई है। धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' पहले भी टॉप पर भी रहा था सीरियल में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर लीड रोल में हैं। फ़िलहाल सीरियल में प्रीता कृतिक को अक्षय से मिलने के लिए जाते हुए देख उसका पीछा करती है।  दूसरी तरफ माहिरा प्रीता का पीछा करती है क्योंकि उसे लगता है कि वो अपने पति करण के साथ डेट पर जा रही है और वो ये डेट खराब करना चाहती है। 

TRP Week 11 kundali bhagya To Lead , anupama 2 Check Top Five Shows Of The Week
अनुपमां - फोटो : File Photo
अनुपमां

रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमां' दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है। लेकिन इस बार इसे करारा झटका लगा है। नतीजन, बार्क की रिपोर्ट के अनुसार सीरियल 'अनुपमा' इस बार दूसरे नंबर पर आ गया है। इसे टीआरपी रेटिंग में पिछली बार से काफी कम इंप्रेशन मिले हैं। साथ अनुपमां लगातार टॉप पर बने रहने का रिकॉर्ड टूट गया है। जल्द ही शाह हाउस में सभी सदस्य होली का जश्न मनाते हुए नजर आने वाले हैं। इस दौरान वनराज और अनुपमा एक साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे और काव्या को जश्न के बीच कई बार झटके लगने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 11 kundali bhagya To Lead , anupama 2 Check Top Five Shows Of The Week
इमली - फोटो : सोशल मीडिया
इमली

स्टार प्लस के इस शो को टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। इसकी कहानी भी दर्शकों को दिलों में घर कर गई है और यह भी अपनी जगह पर कायम है। बीते हफ्ते ये सीरियल तीसरे नंबर पर था। फ़िलहाल सीरियल में आदित्य और इमली दोनों पगडंडीया पहुंच चुके हैं। आदित्य की जिंदगी इमली और मालिनी के बीच उलझ कर रह गई है। 

विज्ञापन
TRP Week 11 kundali bhagya To Lead , anupama 2 Check Top Five Shows Of The Week
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media
ये रिश्ता क्या कहलाता है

 स्टार प्लस के इस शो में जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इन दिनों मेकर्स सीरत और कार्तिक के बीच गहराती हुई दोस्ती के ट्रैक पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है।फैंस को सीरियल में चल रही कहानी काफी पसंद आ रही है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed