फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी और बच्चियों से अलग हुए अर्जुन रामपाल, कहीं वजह सुजैन खान तो नहीं?

Fri, 18 May 2018 11:11 AM IST
एंंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Trouble In Arjun Rampal And Mehr Jessia Married Life As The Couple Not Living Together
Arjun Rampal
अर्जुन रामपाल की शादी एक बार फिर खतरे में हैं। खबर है कि एक्टर ने घर छोड़ दिया है। वह पत्नी मेहर जेसिया और बेटियों-माहिका और माहिरा से अलग रह रहे हैं। 
Trouble In Arjun Rampal And Mehr Jessia Married Life As The Couple Not Living Together
Arjun Rampal
'स्पॉटब्वॉय' की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रौशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान से बढ़ती नजदीकियों की वजह से अर्जुन रामपाल की शादी में तनाव बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन और मेहर ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की पूरी कोशिश की। दोनों अपनी बेटियों के साथ कई ट्रिप पर भी गए, अच्छा वक्त भी बिताया। मगर शायद स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। 
 
Trouble In Arjun Rampal And Mehr Jessia Married Life As The Couple Not Living Together
Arjun Rampal
पिछले साल एक पार्टी में मेहर जेसिया और सुजैन खान के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ी कि दोनों एक-दूसरे पर चीखने-चिल्लाने लगीं। दोनों के बीच करीब आधा घंटे तक बहस हुई। फैशन डिजायनर सुरीली गोयल दोनों के बीच आईं और मामला सुलझाने की कोशिश की मगर मेहर पार्टी छोड़कर चली गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trouble In Arjun Rampal And Mehr Jessia Married Life As The Couple Not Living Together
Arjun Rampal and Mehr Jessia
तभी से यह कयास तेज हो गए थे कि सुजैन से बढ़ती अर्जुन की करीबियों की वजह से मेहर टेंशन में थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में सुजैन और अर्जुन के अफेयर का दावा किया गया। माना जा रहा है कि ऋतिक और सुजैन के तलाक की वजह भी यही अफेयर था। 

 
विज्ञापन
Trouble In Arjun Rampal And Mehr Jessia Married Life As The Couple Not Living Together
arjun rampal
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने 1998 में शादी की थी। मेहर 1986 मिस इंडिया में चुनी गई थीं। उन्होंने पति अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म 'आई सी यू' प्रोड्यूस किया था। अर्जुन कपूर जल्द जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में नजर आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed