आज होता दिग्गज अभिनेता फिरोज खान का जन्मदिन
फिरोज खान का जन्मदिन और बालासुब्रमण्यम के लिए भावुक हुए सलमान, बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
अभिनेत्री दिव्या दत्ता आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
दिव्या दत्ता हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीत चुकी हैं। वह अपना जन्मदिन 25 सितंबर को मनाती हैं। दिव्या दत्ता फिल्मों में भले ही सह कलाकार की भूमिका में नजर आती हों, लेकिन उनके अभिनय को हमेशा पसंद किया जाता रहा है। हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।
पढ़ें: बचपन से ही अभिनय की शौकीन थीं दिव्या दत्ता, इस फिल्म से रखा था मनोरंजन जगत में कदम
शर्लिन चोपड़ा का दावा, सुपरस्टार क्रिकेटर्स की पत्नियां भी लेती हैं ड्रग्स
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई सितारे इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसी कई हस्तियां हैं जो खुलकर बॉलीवुड के ड्रग्स कल्चर पर बात कर रही हैं। इस मामले में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा भी खुलकर बोल रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर ड्रग्स के सेवन करने के बाद अब उन्होंने क्रिकेटर्स की पत्नियों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है।
पढ़ें: शर्लिन चोपड़ा का दावा, सुपरस्टार क्रिकेटर्स की पत्नियां भी लेती हैं ड्रग्स, अभिनेत्री ने एक घटना का किया जिक्र
रणवीर सिंह की अर्जी- दीपिका को घबराहट होती है
सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही NCB के रडार पर बॉलीवुड के बड़े नाम आ गए हैं। सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए समन भी भेजा जा चुका है। इन सभी से 25 और 26 सितंबर को पूछताछ की जाएगी। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, ड्रग्स पैडलर करमजीत ने दावा किया है कि उसने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के नाम पर चार बार अलग-अलग जगहों पर ड्रग्स की सप्लाई की।
पढ़ें: रणवीर सिंह की अर्जी- दीपिका को घबराहट होती है, पूछताछ के दौरान साथ रहने की मिले मंजूरी
एसपी बालासुब्रमण्यम के लिए भावुक हुए सलमान खान
मशहूर गायक और कलाकार एसपी बालासुब्रमण्यम इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक बार फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई है। एसपी बालासुब्रमण्यम को फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
पढ़ें: एसपी बालासुब्रमण्यम के लिए भावुक हुए सलमान खान, दुआ में कही ये बात