ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। वह रोहित सराफ, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल के साथ 'इश्क विश्क रिबाउंड' से डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहली फिल्म के बीच अब ऐसी खबरें आई हैं कि पश्मीना को अपना दूसरा प्रोजेक्ट भी मिल गया है। कहा जा रहा है कि वह 'हीरो नंबर 1' नाम की फिल्म में टाइगर श्रॉफ की पहली प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी। इस प्रोजेक्ट में सारा अली खान भी होंगी।
Jawan: शाहरुख ने विजय सेतुपति से कहा 'आई लव यू', मजाकिया अंदाज में बोले- 'अब हम शादी कर सकते हैं'
2 of 5
पश्मीना रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ एक नई फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'हीरो नंबर 1' नाम की इस फिल्म में सारा अली खान होंगी। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया, "प्रोजेक्ट में सारा और पश्मीना टाइगर के साथ प्रमुख महिलाओं के रूप में हैं और पश्मीना उनकी प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी।"
3 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति करने वाले हैं। इससे पहले वह 'मिशन मंगल' का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
4 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
उसी सूत्र ने रिपोर्ट में कहा, “हालांकि. शूटिंग जनवरी 2024 में लंदन में शुरू होगी, लेकिन टाइगर ने पहले ही एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर ली है। वहीं, सारा और पश्मीना अगले साल ही उनके साथ जुड़ेंगी। टाइगर ने भगनानी के प्रोडक्शन के साथ तीन फिल्मों का करार किया था और 'गणपत' और 'बड़े मियां छोटे मियां' के बाद, 'हीरो नंबर 1' उनकी तीसरी फिल्म है।'
5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर को आखिरी बार हीरोपंती 2 में देखा गया था। इस फिल्म से उन्हें काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। अभिनेता जल्द ही अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में दिखने वाले हैं। इस एक्शन फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Bollywood: करियर के शुरुआत में ही इन अभिनेत्रियों ने रचाई शादी, फिल्में छोड़ चुनी परिवार की खुशी