एक्शन हीरो के रूप में मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ लंबे वक्त तक दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। इसके बाद फैंस की दिलचस्पी यह जानने में है कि दिशा से ब्रेकअप के बाद आखिर टाइगर अब किसे डेट कर रहे हैं? इस मामले में हाल ही में टाइगर बातचीत करते नजर आए। उन्होंने खुद को सिंगल बताया और यह भी कहा कि वह किसकी तरफ आकर्षित हैं।
2 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ, करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' के हालिया एपिसोड में कई दिलचस्प खुलासे करते नजर आएंगे। उन्होंने शो में कृति सेनन के साथ शिरकत की है। इस दौरान टाइगर ने यह भी कहा कि वह इन दिनों अपना सिंगल स्टेटस एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने लिए नए पार्टनर की तलाश शुरू कर दी है। टाइगर श्रॉफ ने बातों-बातों में यह इशारा भी किया कि श्रद्धा कपूर उनका क्रश हैं।
3 of 4
टाइगर श्रॉफ-दिशा
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ करण जौहर के शो में अपनी लव लाइफ को लेकर कई दिलचस्प खुलासे करते नजर आने वाले हैं। उन्होंने शो के दौरान अपना रिलेशनशिप स्टेटस तो स्पष्ट कर ही दिया है, साथ ही यह भी खुलासा किया है कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को पसंद करते हैं और उनके प्रति आकर्षित होते हैं। टाइगर ने कहा- 'मैं सिंगल हूं। मैं तो ऐसा सोचता हूं। मैं किसी की तलाश कर रहा हूं।' एक्टर ने आगे कहा, 'मैं हमेशा से श्रद्धा कपूर की तरफ आकर्षित रहा हूं। मुझे लगता है कि वो शानदार हैं।'
4 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर ने यह बात भी साफ कर दी कि उनकी और दिशा की राहें जुदा हो चुकी हैं। टाइगर श्रॉफ के काम की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'गणपत' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में वह कृति सेनन के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन भी फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे।