बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक टाइगर श्रॉफ इन दिनों अंधेरी की एक डांस क्लास में खूब पसीना बहा रहे हैं। डांस क्लास से टाइगर के बाहर निकलते ही फैन्स की भीड़ उनके पीछे लग जाती है। बागी-1 और बागी-2 की सफलता के बाद टाइगर अब बागी-3 से धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं।
हाल ही में सारा खान को टाइगर श्रॉफ के साथ बागी-3 ऑफर की गई थी लेकिन सारा ने फिल्म करने से मना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा ने बागी-3 की कहानी पढ़ने के बाद फिल्म में एक्टिंग करने से इनकार किया था।
1 फरवरी को टाइगर और लैरिसा बोनेसी का वीडियो सॉन्ग आर यू कमिंग लॉन्च हुआ। यूट्यूब पर टाइगर का वीडियो सॉन्ग धूम मचा रहा है। टाइगर अपनी आने वाली फिल्मों में पहले से बेहतर प्रदर्शन के लिए एक्शन सीन्स सीख रहे हैं। डांस में खुद को निखारने के लिए रेमो डिसूजा से टिप्स ले रहे हैं।
सिद्धार्थ आनंद यशराज के बैनर से ऋतिक रोशन और टाइगर को लेकर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ पहली बार ऑनस्क्रीन साथ-साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म में ऋतिक और टाइगर के डांस के साथ-साथ दर्शकों को दोनों के बीच की फाइटिंग भी देखने को मिलेगी।
अपनी कड़ी मेहनत और जुनून के बल पर टाइगर ने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। टाइगर हर रोज नॉन स्टॉप फ्लाइंग प्रैक्टिंस करते हैं। टाइगर को फुटबाल खेलने का बड़ा शौक है।