बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने बेहद शानदार अंदाज में पति अंगद बेदी (Angad Bedi) को जन्मदिन की बधाई दी है। नेहा ने अपनी और अंगद की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे हमेशा के प्यार...'। अंगद बेदी का आज 36वां बर्थडे है।
बेहद रोमांचक है अंगद बेदी और नेहा धूपिया की लव स्टोरी, बर्थडे पर भी बीवी ने दिखाया रोमांटिक अंदाज
अंगद बेदी ने नेहा की इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- 'मेरे हमेशा करीब रहने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। इस वक्त मेरे लिए 2 नई शुरुआत है एक पिता और दूसरा पति'। बता दें अंगद बेदी पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं।
#happybirthday my forever lover ... ❤️
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on
अंगद ने पिछले साल 10 मई को दिल्ली में नेहा धूपिया से गुपचुप शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही नेहा के प्रेग्नेंट होने की खबरें जोर पकड़ने लगी थी। कहा तो ये भी जा रहा था कि इस कपल को इसी वजह से जल्द बाजी में शादी करनी पड़ी। शादी से पहले नेहा-अंगद को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है।
पिछले साल 18 नवंबर को नेहा ने बेटी को जन्म दिया और इस कपल ने अपनी बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। अंगद बेदी इस बात को मान चुके हैं कि नेहा की प्रेग्नेंसी के वजह से ही इस जोड़ी को गुप-चुप शादी करनी पड़ी थी।
बात करें अंगद बेदी की तो अंगद ने बॉलीवुड में फिल्म 'फालतू' से एंट्री की थी। अंगद ने बॉलीवुड में अपने आठ साल के करियर में अब तक कई हिट फिल्में दी हैं।