फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब अमिताभ बच्चन को जोया अख्तर ने लगा दी डांट, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 02 Mar 2023 11:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 02 Mar 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday When Zoya Akhtar Scolded Amitabh Bachchan During Shooting of Lakshya
जोया अख्तर, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के 100 वर्षों से अधिक के इतिहास में फिल्मी दुनिया से जुड़े ऐसे अनगिनत किस्से हैं, जिसे लोग जानने या सुनने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। ऐसे में थ्रोबैक थर्सडे के जरिए आज हम आपको एक ऐसा दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह किस्सा मशहूर फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर और महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ा है। आइए आपको इसके बारे में तफसील से बताते हैं।


Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने 'जर्सी' के फेलियर पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी फिल्म के साथ न्याय नहीं हुआ
 

Trending Videos
Throwback Thursday When Zoya Akhtar Scolded Amitabh Bachchan During Shooting of Lakshya
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

यह वाकया फिल्म लक्ष्य के दौरान का है। इस फिल्म का निर्देशन जोया के भाई फरहान अख्तर ने किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि लक्ष्य की शूटिंग के दौरान जोया अख्तर ने अमिताभ को डांट लगा दी थी। 
Bhool Bhulaiyaa 3: रूह बाबा बने फिर से नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 3' का टीजर आया सामने

Throwback Thursday When Zoya Akhtar Scolded Amitabh Bachchan During Shooting of Lakshya
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जोया अख्तर इस फिल्म से बतौर एडी जुड़ी हुई थीं। उन दिनों जोया की कोशिश होती थी कि शूटिंग तय समय पर शुरू हो जाए। ऐसे में जब एक दिन फिल्म की शूटिंग टाइम पर शुरू नहीं हुई तो जोया ने इसकी वजह जाननी चाही। जब  जोया को यह पता चला कि अमिताभ किसी वजह से शूटिंग सेट पर पहुंचने में लेट हो गए हैं और उनकी वजह से शूट शुरू नहीं हो सका है तब उन्होंने तुरंत उन्हें फोन लगाया। उन्होंने बिग बी से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सर सेट पर आपकी जरूरत है। आप जल्दी आ जाइए। 
Filmy Wrap: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म में दिखेंगे कार्तिक और पिता बने तहसीन पूनावाला, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday When Zoya Akhtar Scolded Amitabh Bachchan During Shooting of Lakshya
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस किस्से का जिक्र अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने जोया की तारीफ करते हुए उनसे जुड़ी कई खास बातें बताई थीं। इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने बताया था कि जोया से अच्छा एडी और प्रोडक्शन कंट्रोल करने वाला कोई नहीं था। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जोया बच्चन साहब तक को डांट देती थीं। इसी दौरान उन्होंने लक्षय फिल्म का यह किस्सा भी सुनाया था।  
Ushna Shah: ब्राइडल लहंगे पर ट्रोल होने के बाद उशना ने किया इंस्टाग्राम आईडी डीएक्टिवेट, कहा- मुझे माफ करें

विज्ञापन
Throwback Thursday When Zoya Akhtar Scolded Amitabh Bachchan During Shooting of Lakshya
जोया और फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जोया अख्तर को लक बाई चांस और जिंदगी मिलेगी ना दोबारा की वजह से जाना जाता है। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन जोया ने ही किया है। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही लोगों के लिए द आर्चीज लेकर आ रही हैं। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना, बोनी कपूर की बेटी खुशी और अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा अपना  डेब्यू करने जा रहे हैं।
Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सेल्फी की सारी उम्मीदें खत्म, बुधवार को फिल्म ने की महज इतनी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed