देश के सबसे बड़े कॉमेडियन कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपने जोक से कपिल लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं, यही वजह है कि उनके करोड़ों फैंस हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब कपिल को कोई नहीं जानता था और वह आम इंसान की तरह अपनी जिंदगी गुजर रहे थे। उस समय कपिल शर्मा ने अमरीश पुरी के साथ ऐसी हरकत कर दी थी की खुद अभिनेता भी हैरान रह गए थे। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको गदर से जुड़े किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं।
OMG2: 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट दिए जाने से नाखुश पंकज त्रिपाठी, एकमात्र अफसोस का किया खुलासा
2 of 5
गदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी देओल की गदर को बॉलीवुड में एक कल्ट क्लासिक का दर्जा प्राप्त है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर धमाल मचा दिया था। फिल्म जितनी शानदार थी इसकी शूटिंग से जुड़े किस्से भी उतने ही मजेदार हैं। इनमें से एक किस्सा कपिल शर्मा से जुड़ा है।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
दरअसल, जब फिल्म की शूटिंग अमृतसर में चल रही थी तब कपिल शर्मा भी वहां मौजूद थे। कपिल को अमरीश पुरी की अदाकारी काफी पसंद थी और वह उनके बहुत बड़े फैन भी थे। अपने फेवरेट सितारे को अपने सामने देखकर कपिल से रहा नहीं गया और उन्होंने अभिनेता के कंधे पर हाथ थपथपा दिया। कपिल की इस हरकत से अमरीश पुरी भी हैरान रह गए थे। अभिनेता में पीछे पलटते हुए कहां, "अरे कौन है भाई"।
4 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
यह मजेदार को किस्सा कपिल शर्मा ने खुद द कपिल शर्मा शो में सुनाया था। शो में सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी फिल्म गदर 2 प्रमोशन करने पहुंचे थे तभी उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया था। कपिल की यह बातें सुनकर अमीषा और सनी भी अपनी हंसी रोक नहीं सके थे।
5 of 5
'गदर 2' में सनी देओल
- फोटो : social media
बता दे कि गदर के 22 साल बाद अनिल शर्मा गदर 2 लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 अगस्त को दस्तक देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी जा रही है। माना जा रहा है की सनी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करेगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।
Taali Trailer: सुष्मिता की बेटी रेनी ने 'ताली' के ट्रेलर में दी आवाज, अभिनेत्री ने गर्व के साथ किया खुलासा