फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच के दौरान डॉन के साथ दिखने की वजह से डूब गया मंदाकिनी का करियर, बोल्ड सीन से मचाई थी सनसनी

Thu, 11 Jul 2019 11:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 11 Jul 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday Mandakini did bold scene in Raj Kapoor film Ram Teri Ganga Maili
मंदाकिनी, दाऊद - फोटो : social media
राज कपूर ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनका नाम इतिहास में दर्ज है। ऐसी ही एक फिल्म है राम तेरी गंगा मैली। इस फिल्म से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिससे आप जरूर रूबरू होंगे लेकिन कई किस्से ऐसे भी हैं जिनकी जानकारी शायद आपको न हो। तो आइए #Throwbackthursday में आज बात करते हैं राजकपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की।
Trending Videos
Throwback Thursday Mandakini did bold scene in Raj Kapoor film Ram Teri Ganga Maili
मंदाकिनी अभिनेत्री
25 जुलाई 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में राजीव कपूर के अपोजिट मंदाकिनी थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं 'राम तेरी गंगा मैली' से डेब्यू करने वाली मंदाकिनी, गंगा के रोल के लिए राज कपूर की पहली पसंद नहीं थी। राज कपूर ने पहले संजना कपूर को लॉन्च करने का प्लान किया था। बाद में गंगा के रोल के लिए डिम्पल कपाड़िया का भी स्क्रीन टेस्ट लिया गया। आखिरकार ये रोल मेरठ की रहने वाली यास्मीन जोसेफ यानी की मंदाकिनी के हिस्से आया।
Throwback Thursday Mandakini did bold scene in Raj Kapoor film Ram Teri Ganga Maili
मंदाकिनी अभिनेत्री
इस फिल्म में झरने के नीचे सफेद झीने कपड़े पहन कर मंदाकिनी के भीगने हुए वाला सीन बेहद पॉपुलर हुआ था जो आज भी कई लोगों को याद होगा। 22 साल की मंदाकिनी ने पर्दे पर बोल्ड सीन कर सबको हैरान कर दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday Mandakini did bold scene in Raj Kapoor film Ram Teri Ganga Maili
मंदाकिनी अभिनेत्री
साड़ी पहनकर पानी में नहाते हुए मंदाकिनी के इस सीन का काफी विरोध हुआ था, लेकिन फिर भी यह फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी। फिल्म के टाइटल पर लोग खूब नाराज हुए थे और इसकी रिलीज की शुरुआत से बाद तक हंगामा मचता रहा। दरअसल जिस वक्त ये फिल्म आई उस दौर में फिल्मों में इस तरह के सीन्स फिल्माना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी।
विज्ञापन
Throwback Thursday Mandakini did bold scene in Raj Kapoor film Ram Teri Ganga Maili
मंदाकिनी अभिनेत्री
1994-95 में मंदाकिनी को दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed