फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सिंबा' की आवाज में आर्यन खान की दहाड़, शाहरुख खान ने 'द लॉयन किंग' का वीडियो शेयर कर जताई खुशी

Thu, 11 Jul 2019 11:34 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला, मुंबई टीम
अमर उजाला, मुंबई टीम Published by: Avinash Pal Updated Thu, 11 Jul 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
The Lion King promo sees Shah Rukh Khan’s son Aryan making his debut as Simba
shah rukh khan, aryan khan - फोटो : social media

सिनेमा में किसी अभिनेता के पहले असर में सबसे ज्यादा जरूरत होती है एक दमदार आवाज की। अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर कपूर तक सबने अपना फैनबेस इस आवाज के जरिए ही बनाया है। और, अब आवाज की दुनिया के अपने दोस्तों को सलाम करने आया है एक नया नाम, जो हैं आर्यन खान। जी हां, आर्यन खान की आवाज में बोला गया सिनेमा का पहला संवाद सामने आ गया है। 

Trending Videos
The Lion King promo sees Shah Rukh Khan’s son Aryan making his debut as Simba
the lion king - फोटो : social media

डिजनी ने अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म द लॉयन किंग का जो दूसरा हिंदी ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया, वह आर्यन खान की आवाज में है। अपने पिता शाहरुख खान से मिलती जुलती आर्यन खान की इस आवाज पर करोड़ों दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री की नजर टिकी रही है। ट्रेलर के हिसाब से आर्यन अपने करियर का ये पहला टेस्ट पास करते नजर आ रहे हैं।



 

The Lion King promo sees Shah Rukh Khan’s son Aryan making his debut as Simba
siddharth malhotra

हिंदी सिनेमा में तमाम पुरुष कलाकारों का करियर सिर्फ इसलिए डूब चुका है क्योंकि उनकी आवाज दर्शकों को मर्दानी नहीं लगी। फिल्म लव स्टोरी से करियर का सुपरहिट आगाज करने वाले अभिनेता कुमार गौरव के साथ यही हुआ, आमिर खान के भांजे इमरान खान इसी के चलते फ्लॉप हो गए और ऐसा ही कुछ इन दिनों करण जौहर की खोज माने जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Lion King promo sees Shah Rukh Khan’s son Aryan making his debut as Simba
द लायन किंग - फोटो : सोशल मीडिया

इसी के चलते जब डिजनी ने अपनी मेगा बजट फिल्म द लॉयन किंग के हीरो सिम्बा के लिए आर्यन खान का चुनाव किया तो लोग यही सोच रहे थे कि एक शेर के किरदार के लिए सिम्बा की आवाज में कितना वजन होगा? डिजनी ने लॉयन किंग का ये ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया और जॉन फैवर्यू निर्देशित इस फिल्म के लीड किरदार पर आर्यन की आवाज बिल्कुल फिट बैठी है। 19 जुलाई को रिलीज हो रही लॉयन किंग हिंदी के अलावा भारत में अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed