क्या आपको ये बच्चा याद है जिसने 'कभी खुशी कभी गम' में शाहरुख खान और काजोल के बेटे कृष का रोल प्ले किया था ? इस बच्चे का नाम है जिब्रान खान।
2 of 6
जिबरान खान
- फोटो : jibraan.khan/Instagram
कृष के किरदार ने जिबरान खान को रातोंरात स्टार बना दिया और इसके बाद जिबरान ने कई और फिल्मों में काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अब कहां है और क्या कर रहा है ?
जिब्रान खान अब बड़े हो गए हैं और काफी हैंडसम दिखते हैं। बचपन में उनका क्यूट लुक अब हॉट लुक में तब्दील हो चुका है।
बचपन में ही कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके जिब्रान को हमेशा से ही डांस का शौक था और उसी को पूरा करने के लिए जिब्रान ने पॉपुलर कोरियोग्राफर और डांसर श्यामक डावर की डांस अकेडमी जॉइन कर ली।
वहां उन्होंने डांस की बारीकियां सीखीं और इंस्ट्रक्टर बन गए। आज जिब्रान खुद की डांस अकेडमी चलाते हैं और समय समय पर स्टेज शोज भी करते रहते हैं।