बॉलीवुड के सितारे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अपनी फिल्मों को हिट करवाने के लिए ये स्टार्स एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। ऐसे में कभी प्रमोशन करते वक्त तो कभी फिल्मों में किए गए काम को लेकर ये सितारे विवादों में भी फंस जाते हैं। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अजीबोगरीब केस में फंस चुके हैं।
Bollywood: जब अजीबोगरीब वजह से मुसीबत में फंसे सितारे, किसी को इंटरव्यू तो किसी को आंख मटकाना पड़ा भारी
आमिर खान
बॉलीवुड के सुपर स्टार आमिर खान अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आमिर की फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा जाती है। पिछले काफी दिनों से आमिर सिल्वर स्क्रीन से दूरी बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि आमिर ने अपनी फिल्म पीके में पुलिस वालों के लिए 'ठुल्ला' शब्द का प्रयोग किया था, जिसके कारण उन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
प्रिया प्रकाश वारियर
साउथ अभिनेत्री प्रिया प्रकाश अपनी आंखों के जादू से देशभर को अपना दीवाना बना चुकी हैं। प्रिया प्रकाश की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, उनका कोई भी गाना रिलीज होने के साथ ही हिट भी हो जाता है। आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रिया के एक गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। प्रिया के खिलाफ फिल्म 'ओरु अदार लव’ के गाने में आंख मटकाने को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी।
ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना की पत्नी ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है और अब फिल्में करने से परहेज भी करती हैं। अभिनेत्री एक मामले में गिरफ्तार भी हो चुकी है। बता दें कि ट्विंकल ने एक फैशन शो के दौरान अक्षय कुमार की जींस का बटन खोला था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
सुष्मिता सेन
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। सुष्मिता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस संग अपनी निजी जिंदगी के अपडेट साझा करती रहती हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में शादी से पहले प्री-मैरिटल सेक्स को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।