भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्ते भले ही आज बहुत अच्छे ना हों लेकिन दोनों देशों की जड़े एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। विभाजन का दर्दनाक दौर देख चुके हमारे बीच ऐसे कई लोग हैं जिनकी निशानियां सीमा के आर-पार आज भी कायम हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई नामचीन हस्तियों की जन्मभूमि आज भी पाकिस्तान में वैसे ही जैसे कई पाकिस्तानी लोगों की जड़े आज भी हिंदुस्तान में है। वहीं कई बॉलीवुड सितारों का भी पाकिस्तान से गहरा नाता रहा है। भारत के कुछ बड़े स्टार्स के पूर्वज पाकिस्तान में रहते थे तो कुछ स्टार्स का जन्म ही पाकिस्तान में हुआ था। हाल ही में अभिनेता राज कपूर और दिलीप कुमार की पाकिस्तान में मौजूद हवेलियों को म्यूजियम में तब्दील करने का फैसला लिया गया था। जिसके लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने 2.30 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। चलिए बताते हैं राज कपूर और दिलीप कुमार के अलावा किन सितारों का पाकिस्तान से है कनेक्शन ...
बॉलीवुड: इन भारतीय सितारों का पाकिस्तान से भी है गहरा नाता, बिग बी से शाहरुख खान तक के नाम शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 27 May 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन