इस्राइल के फिल्मकार नादव लापिड 'द कश्मीर फाइल्स' पर बयान देकर विवादों में फंस गए हैं। फिल्मकार 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के जूरी हेड हैं और उन्होंने अपनी स्पीच में 'द कश्मीर फाइल्स' को 'वल्गर' बताया था, जिस वजह से सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया। लेकिन अब नादव लापिड अपने इस बयान की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील ने शिकायत दर्ज करवाई है।
2 of 4
The Kashmir Files, Nadav Lapid
- फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकील विनोद जिंदल ने मंगलवार को नादव लापिड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान विनोद जिंदल ने आईएफएफआई के जूरी हेड नादव लापिड पर आरोप लगाया है कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 'अश्लील' और 'दुष्प्रचार' कहकर कश्मीर में किए गए हिंदू समुदाय के बलिदान को कथित रूप से गाली दी है। विनोद जिंदल की शिकायत आईपीसी की धारा 121,153,153A और B, 295, 298 और 505 के तहत दर्ज की गई है।
3 of 4
Nadav Lapid
- फोटो : सोशल मीडिया
एडवोकेट विनोद जिंदल ने अपने बयान में कहा कि नादव लापिड द्वारा दिया गया बयान समूहों के बीच दुश्मनी भड़काने के उनके इरादे को दर्शाता है। एक सामाजिक कार्यकर्ता और हिंदू होने के नाते नादव लापिड द्वारा दिए गए बयान से मेरी धार्मिक भावनाएं बहुत आहत हुई हैं। इसके आगे विनीत जिंदल ने यह भी कहा कि इस्राइली फिल्मकार के इस बयान पर आईएफएफआई बाकी जूरी सदस्यों ने भी कुछ नहीं किया।
4 of 4
Nadav Lapid
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नादव लापिड ने आईएफएफआई में कहा, 'फिल्म द कश्मीर फाइल्स से हम सभी परेशान और हैरान थे। यह मुझे एक प्रचार और अश्लील फिल्म की तरह लगी, जो इस तरह के प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के कलात्मक प्रतिस्पर्धी वर्ग के लिए जरूरी नहीं है। मैं यहां पर आपके साथ इन भावनाओं को खुले तौर पर साझा करने में पूरी तरह से सहज महसूस कर रहा हूं। इस उत्सव की भावना में, हम निश्चित रूप से एक आलोचनात्मक चर्चा को भी स्वीकार कर सकते हैं, जो कला और जीवन के लिए आवश्यक है।'