बॉलीवुड में भाई भतीजावाद की बहस के बीच डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बॉलीवुड से इस्तीफा दे दिया है। अनुभव ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी है। इतना ही नहीं अनुभव ने ट्विटर पर अपने नाम के साथ-साथ अपना बायो भी बदल दिया है। अनुभव ने ट्विटर पर अपने नाम के साथ ‘Not Bollywood’ जोड़ दिया है, साथ ही बायो में ये कहीं नहीं लिखा है कि अब वो बॉलीवुड डायरेक्टर हैं।
'थप्पड़' फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बॉलीवुड से दिया इस्तीफा!, इन डायरेक्टर्स का मिला साथ
अनुभव ने ट्वीट कर बताया है- बस बहुत हो गया। मैं बॉलीवुड से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। अनुभव सिन्हा की इस नई मुहिम को कई फिल्ममेकर्स का समर्थन मिल रहा है। सुधीर मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है कि उनकी नजरों में तो बॉलीवुड कभी था ही नहीं, वे तो इस इंडस्ट्री में सिर्फ अच्छी फिल्में बनाने आए थे।
Ye lo. pic.twitter.com/dpQDHleBTi
हंसल मेहता ने ट्वीट कर कहा है- मैंने भी बॉलीवुड छोड़ दिया। लेकिन वैसे ये पहले भी कभी अस्तित्व में नहीं था। दोनों के इस ट्वीट पर अनुभव सिन्हा ने लिखा- चलो एक और गया, सुन लो भाइयों, अब आप जब भी बॉलीवुड की बात करते हैं, आप हमारी बात नहीं कर रहे होंगे।
छोड़ दिया... It never existed in the first place.
— Hansal Mehta #FancyLiberal/#UrbanNaxal/#Liberandu (@mehtahansal) July 21, 2020
बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस हो रही है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, महेश भट्ट, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर के खिलाफ मोर्चा खोला है। वहीं यूजर्स भी स्टारकिड्स को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
नेपोटिज्म और इंसाइडर बनाम आउडसाइडर की बहस में बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया है। ऐसे में अनुभव सिन्हा खुद को हर तरह ही ट्रोलिंग से बचाना चाहते हैं। अनुभव सिन्हा ने ‘आर्टिकल 15’, ‘मुल्क’, ‘थप्पड़’ जैसी दमदार फिल्में बनाई हैं।