तेलुगू एक्ट्रेस नागा झांसी (Naga Jhansi) ने बुधवार को हैदराबाद स्थित अपने घर में आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने शाम को चौंकाने वाला खुलासा किया है। मौके पर मिले सबूत बताते हैं कि नागा की आत्यहत्या के पीछे लव एंगल सामने आ रहा है। कारण, सुसाइड के पीछे पुलिस की नजर एक शख्स पर टिक गई है। जानिए, क्या कहती है पुलिस?
नागा के आत्महत्या की खबर से तेलुगू टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। नागा झांसी का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया है कि एक्ट्रेस ने जब सुसाइड किया उस वक्त वह अपने फ्लैट पर अकेली थी और एक आदमी से चैट कर रही थी जिससे वह कुछ महीने पहले ही मिली थी। नागा उससे शादी करना चाहती थीं लेकिन उसने इनकार कर दिया था।
नागा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और पुलिस कॉल डेटा और चैट रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अभिनेत्री ने अपने साथ किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है, लेकिन पुलिस के पास इस अभिनेत्री की व्हाट्सऐप चैट है। पुलिस का कहना है कि वो इस मामले की जांच कर रहे हैं और लव एंगल को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।
वहीं झांसी के परिवार का दावा है कि उन्हें इस प्रेम संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं थी हालांकि पिछले कई दिनों से वह तनाव में थी और शूटिंग पर भी नहीं जा रही थीं। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त नागा से आत्महत्या की उस वक्त वह अपने घर पर अकेली थीं। काफी देर बाद जब उनके भाई दुर्गा प्रसाद आए तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। काफी देर से अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
इसके बाद घबराहट में उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा। जैसे ही वह अंदर पहुंचे तो नागा का शव पंखे से झूल रहा था। मामले में पंजगट्टा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज की गई है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले की रहने वाली नागा झांसी ने मां टीवी पर आने वाले 'पवित्र बंधन' के अलावा कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। वह पिछले कुछ महीनों से ब्यूटी पार्लर चला रही थीं।