बॉलीवुड में सलमान खान का सिक्का आज भी बराबर चल रहा है। फिल्म जगत में उन्हें दो दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों संग फिल्में की जिनमें ज्यादातर ने शादी रचा अपना घर बसा लिया है। मगर सलमान खान अभी तक बैचलर ही हैं। हालांकि समय-समय पर कई अभिनेत्रियों संग उनका नाम जुड़ता रहा लेकिन वह कभी किसी भी रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोले। ऐसे में बात करेंगे सलमान खान संग काम कर चुकी उन 4 अभिनेत्रियों की जिनके बच्चे आज बड़े हो गए हैं....
इस कड़ी में सबसे पहले बात सलमान खान की डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया की लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री की। बता दें कि भाग्यश्री ने इस सुपरहिट फिल्म के बाद ही हिमालय दसानी से शादी कर घर बसा लिया था। इसके बाद अभिनेत्री को बहुत कम हिंदी फिल्मों में देखा गया। बता दें कि इस शादी से भाग्यश्री का एक बेटा भी है जो अब फिल्मों में आने को खुद को तैयार कर रहे हैं। भाग्यश्री के बेटे के नाम अभिमन्यू दसानी हैं जो लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।
3 of 6
Madhuri Dixit
- फोटो : instagram
बात करेंगे बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की। सलमान और माधुरी को सुपरहिट फिल्में 'साजन' और 'हम आपके हैं कौन' में मुख्य भूमिकाओं में देखा गया था। इसके बाद फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' में माधुरी ने सलमान की दोस्त का रोल प्ले किया था। जहां एक ओर माधुरी ने अपने हिट होते करियर के बीच शादी कर घर बसा लिया तो वहीं, सलमान फिल्मों में ही व्यस्त रहे। बता दें कि आज माधुरी के दो बेटें हैं। फिलहाल दोनों ही पढ़ाई में व्यस्त हैं।
4 of 6
मलाइका
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान संग कभी फिल्म में बतौर एक्ट्रेस काम नहीं किया लेकिन फिल्म 'दबंग' में 'दबंग खान' के साथ मलाइका ने आइटम सॉन्ग 'मुन्नी बदनाम हुई' में खूब ठुमके लगाए थे। बता दें कि मलाइका ने सलमान खान के छोटे भाई अरबाज संग शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें बेटा अरहान हुए आज अरहान काफी बड़े हो चुके हैं और दिखने में भी बहुत हैंडसम लगते हैं।
इस कड़ी में बात करेंगे 90 के दशक की हिट अभिनेत्री करिश्मा कपूर की। करिश्मा ने सलमान खान संग कई फिल्मों में काम किया जिनमें अंदाज अपना-अपना, जीत, चल मेरे भाई, बीवी नंबर वन और जुड़वा जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। करिश्मा ने समय से शादी कर ली और फिल्मों से किनारा कर लिया। करिश्मा शादी के बाद कुछ ही फिल्मों में नजर आईं। बता दें कि करिश्मा ने साल 2003 में शादी की और 2016 में उनका तलाक हो गया। इस शादी से करिश्मा को दो बच्चे हुए जिसमें एक बेटा कियान राज कपूर 8 साल के हो रहे हैं।