सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार करने वालीं अभिनेत्री दिशा वकानी लंबे समय से टीवी से दूर हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से बीच बीच में उनकी चर्चा होती रहती है। शो छोड़े उन्हें दो साल से ज्यादा का समय हो गया। फैंस अभी भी उम्मीद लगाए हुए हैं कि वह जरूर लौटेंगी। मेकर्स ने भी उनकी जगह खाली रखी है। इस वजह से भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वह देर सबेर शो में लौट सकती हैं। सितंबर 2017 में दिशा ने बच्चे को जन्म देने की वजह से मैटरनिटी लीव ली थी लेकिन उसके बाद उन्होंने कमबैक नहीं किया। दिशा की निजी जिंदगी के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है तो चलिए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
‘दयाबेन’ उर्फ दिशा वकानी के ये हैं रियल लाइफ पति, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी, देखें शादी की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन