हाल ही में खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर मोगुल के लिए वापसी कर चुके हैं। यानी आमिर खान मीटू के आरोपी निर्देशक सुभाष कपूर के साथ काम करते नजर आएंगे। आमिर खान के फैसले से एक तरफ कई लोग काफी खुश हैं तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने उन पर तंज कसा है।
2 of 6
aamir khan
- फोटो : Social Media
दरअसल कुछ वक्त पहले आमिर खान ने गुलशन कुमार की बायोपिक मोगुल से किनारा कर लिया था। जिसकी वजह थी फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर पर लगे मीटू के आरोप। लेकिन हाल ही में आमिर ने फिल्म में वापसी करते हुए कहा कि उन्होंने सुभाष पर लगे आरोपों की पर्सनली जांच की लेकिन उन्हें उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। ऐसे में वो उनके साथ फिर से काम कर रहे हैं।
3 of 6
Tanushree Dutta
- फोटो : amar ujala mumbai
आमिर के इस फैसले पर बॉलीवुड में मीटू की शुरुआत करने वालीं तनुश्री ने तंज कसा है। एक्ट्रेस ने कहा- 'सुभाष कपूर के साथ जुड़ने की वजह बताते हुए आमिर खान ने जो भी लिखा था उसे मैंने पूरा पढ़ा। मैं एक सवाल पूछना चाहती हूं... कैसे बॉलीवुड में किसी को रातों में नींद आ सकती है जब एक लड़की उत्पीड़न की शिकार होती है, और उसे इंडस्ट्री से बहिष्कृत कर दिया जाता है?'
4 of 6
Tanushree Dutta
- फोटो : amar ujala mumbai
तनुश्री ने आगे कहा- ' बॉलीवुड में मीटू के आरोपियों के लिए ढेर सारे दया भाव उभर कर आ रहे हैं, लेकिन इसके पीड़तों के लिए किसी के पास कोई दया नहीं है। मुझसे किसी ने ये पूछने तक की जहमत नहीं की थी कि बतौर एक्टर मैं कैसा फील कर रही हूं? फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर हुए हैरेसमेंट के बाद मेरी आजीविका छीन ली गई। '
5 of 6
Tanushree Dutta
- फोटो : amar ujala mumbai
अपनी बात रखते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'मैं एक टैलेंटेड स्क्रीन एक्टर थी। मेरे लिए किसी ने लेटर नहीं लिखे, मुझे अपने करियर को फिर से जीवित करने में मदद नहीं की, उस ट्रॉमा, बेइज्जती से उबरने में मदद नहीं की जो मैंने सहन किया। मेरे लिए कोई दया भाव नहीं, आमिर?"