कंगना रणौत और आर माधवन अभिनीत 'तनु वेड्स मनु' एक लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म तनु (कंगना) और मनु (माधवन) की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। फ्रेंचाइजी को कई लोग पसंद करते हैं। हाल ही में निर्देशक ने खुलासा किया था कि इसका तीसरा भाग बनाने की मांग बढ़ती जा रही है। इसी बीच अब आनंद एल राय ने फिल्म की शूटिंग पर भी बड़ा अपडेट दे दिया है, जिससे प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
Tanu Weds Manu 3: 'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग पर आनंद एल राय ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब फ्लोर पर आएगी फिल्म?
'तनु वेड्स मनु 3' पर बात करते हुए निर्देशक आनंद एल राय ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि वह कहानी पर काम कर रहे हैं। साथ ही किरदारों को एक बड़ी कहानी में वापस लाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि सवाल उठे हैं। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जहां खत्म हुई थी... क्या वहां से इसका सीक्वल बनना उचित है? यह केवल कहानी पर निर्भर करता है, और कुछ नहीं। मैं इस पर काम कर रहा हूं, और जिस कहानी बनकर तैयार हो जाएगी, मैं फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दूंगा।'
अपनी फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए आनंद ने कहा कि अगर उनका मकसद पैसा कमाना होता तो वह तीन महीने में शूटिंग शुरू कर देते, लेकिन उनका मकसद अपने दर्शकों को एक कहानी बताना है। आनंद एल राय ने जोड़ा, 'अगर मैं अपने दर्शकों को पिछली दो किस्तों की तुलना में अधिक संतुष्टि के लिए एक कहानी बताना चाहता हूं, तो मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी। काम जोरों पर है।' फिल्म की शूटिंग साल 2025 में शुरू होने की उम्मीद है।
Aly Goni: अली गोनी ने किया आसिम रियाज का समर्थन, कहा- अगर वह इतना आक्रामक दिखे, तो उन्हें उकसाया गया होगा
फिल्म निर्माता ने कहा कि दूसरे भाग के बेंचमार्क पर खरा उतरने का दबाव वास्तविक है। उन्होंने कहा कि यह उनके व्यवसाय का रोमांचक हिस्सा है कि किसी को सोच-समझकर जिम्मेदारी संभालनी होती है और दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना होता है। निर्देशक धनुष अभिनीत अपनी अगली फिल्म 'तेरे इश्क में' पर भी काम कर रहे हैं।
Game Changer: 'गेम चेंजर' की रिलीज में बदलाव की अफवाहों के बीच, निर्माता दिल राजू ने साफ की तस्वीर
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसकी दूसरी किस्त साल 2015 में आई, जिसका नाम 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' था। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया। अब दर्शकों को इसकी तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार है।