बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' रिलीज हो गई है। फिल्म में एक लंबे वक्त के बाद काजोल भी नजर आएंगी। फिल्म में काजोल तानाजी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए काजोल अमर उजाला के ऑफिस पहुंची और फिल्म के साथ ही साथ निजी जिंदगी पर भी खुलकर बात की।
2 of 6
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
इंटरव्यू के दौरान काजोल से बातचीत में पूछा गया कि बड़े पर्दे पर हमें अक्सर जोड़ियां देखने को मिलती हैं, जैसे आपकी और शाहरुख की जोड़ी। लेकिन अजय की किसी के साथ जोड़ी क्यों नहीं बन पाई, या आपकी और अजय की जोड़ी क्यों नहीं बनी? इस सवाल का काजोल ने बड़ा ही शानदार जवाब दिया।
3 of 6
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : अमर उजाला
काजोल ने कहा, 'दरअसल जोड़ियां लोगों के दिमाग में बनती हैं। जैसे मेरी जोड़ी शाहरुख से है तो मैं बहुत लकी हूं क्योंकि हमने ढेर सारी फिल्में की और वो हिट भी हुईं। वहीं रही बात अजय की तो मैंने दस फिल्में की हैं। वहीं उनके साथ तो मेरी जोड़ी ऑफस्क्रीन भी है।'
4 of 6
ओम राउत और काजोल
- फोटो : अमर उजाला
इसी के साथ एक किस्से का जिक्र करते हुए जब काजोल से कहा गया कि अजय ने आपको कभी प्रपोज ही नहीं किया था, इस पर क्या कहेंगी? इस पर हंसते हुए काजोल कहती हैं, 'आप लोग ही समझाइए उसे, डांटिए उसे। हालांकि मुझे लगता है कि हमारा जो रिलेशनशिप था वो कुछ ऐसा था कि हमें किसी से कुछ कहने की जरूरत ही नहीं पड़ी।'
5 of 6
Tanhaji
- फोटो : amar ujala, mumbai
'अजय के साथ तानाजी में काम करने पर कैसा महसूस होता है' के सवाल पर काजोल ने कहा, 'सब कुछ आसान था, क्योंकि ऐसा नहीं है कि हम पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। ऑनस्क्रीन के साथ ही ऑफस्क्रीन भी हम साथ ही हैं। अजय के साथ एक अच्छी बात है कि शूटिंग के वक्त उनका आधा दिमाग एक्टर का होता है और आधा दिमाग डायरेक्टर का। ऐसे में उन्हें सब कुछ परफेक्ट चाहिए।'