एक दशक से भी ज्यादा वक्त से चल रहा कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' घर-घर में लोकप्रिय हो चुका है। सालों से टीआरपी में टॉप पर रहने वाले इस शो के किरदार जेठालाल, बबीताजी और पोपटलाल खासे लोकप्रिय हो चुके हैं। इन सभी कलाकारों की देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यह शायद सबसे लंबे समय से चला आ रहा शो है, जो दर्शकों के बीच अब भी पहले की तरह ही लोकप्रिय है। इसकी बानगी टीआरपी चार्ट से भी मिलती है, जहां यह टॉप पर बना हुआ है। इन्हीं जेठालाल यानी दिलीप जोशी का 26 मई को जन्मदिन है। इस मौके पर जानते हैं जेठालाल की असली जिंदगी की कहानी। जेठालाल यानी दिलीप जोशी गुजरात के पोरबंदर से 10 किमी आगे बसे गोसा गांव के हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कहा था कि, उन्होंने एक बैकस्टेज आर्टिस्ट के तौर पर काम शुरू किया। यहां उन्हें 50 रुपये प्रति भूमिका के मिलते थे। उस वक्त किसी ने उन्हें काम नहीं दिया था।
जन्मदिन: काम के लिए कभी दर-दर भटकते थे 'जेठालाल', आज एक एपिसोड की लेते हैं इतनी फीस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 26 May 2021 07:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन