बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं स्वरा भास्कर आजकल फिल्म 'पद्मावत' के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखने की वजह से चर्चा में हैं। इस लेटर को लेकर इतनी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हो गई है कि स्वरा जहां जाती हैं, वहां उनसे इस बारे में पूछ ही लिया जाता है। हाल ही में स्वरा ने एक टीवी शो में शिरकत की।
टीवी शो में स्वरा से पद्मावत के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा, 'आई लव दीपिका, मैं फिल्म में खिलजी का रोल करना चाहती थी लेकिन मिला नहीं । मैं दीपिका को जौहर करते हुए नहीं देख सकी। बता दें कि स्वरा ने यह बात मजाक में कही थी।
स्वरा ने यह भी कहा कि लाइम लाइट में रहने के लिए वे कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी नहीं करतीं। उन्होंने इसी मकसद से ओपन लेटर लिखने की बात से साफ इंकार कर दिया। अपने लेटर में एक्ट्रेस स्वरा ने 'पद्मावत' के जौहर सीन पर आपत्ति जताई थी। जिसका कई सेलिब्रिटी ने जमकर विरोध किया था।
इसके बाद स्वरा ने IANS एजेंसी से बात करते हुए कहा था- 'मैंने अपने खत में जो भी लिखा था उस पर अब भी सौ फीसदी कायम हूं।' स्वरा के इस खत का भंसाली के साथ-साथ दीपिका पादुकोण ने करारा जवाब दिया था। सुचित्रा कृष्णमूर्ति, विवेक अग्निहोत्री और रवीना टंडन जैसे सेलेब्स ने भी स्वरा के बयान की निंदा की थी। कुछ ने इसे लाइम लाइट पाने का प्लान बताया था।