फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' पर लिखे ओपन लेटर पर विवाद होते ही सामने आईं स्वरा पर कुछ बोल न पाई, जानिए क्यों?

Thu, 01 Feb 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
swara bhaskar interview after open letter for padmaavat
Swara Bhaskar

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' काफी विरोध के बाद 25 जनवरी को रिलीज हुई। रिलीज के बाद एक मुद्दे ने फिर जोर पकड़ा वो था फिल्म देखने के बाद स्वरा भास्कर का ओपन लेटर। जिस पर बॉलीवुड दो धड़ों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। पहले एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति फिर शाहिद कपूर और फिर संजय लीला भंसाली ने स्वरा के इस ओपन लेटर का जवाब दिया। वहीं ऋचा चड्ढा और सोनम कपूर ने स्वरा का समर्थन किया है।

swara bhaskar interview after open letter for padmaavat
swara bhaskar

स्वरा भास्कर के ओपन लेटर पर इतना हंगामा हो जाएगा इस बात का उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं था तभी तो अपने लेटर के बाद स्वरा ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है। जब स्वरा से पूछा गया, आपको लगा था कि इस पर इतना बवाल होगा तो उन्होंने कहा कि 'मुझे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। मुझे नहीं पता था जो लोग फिल्मों से कनेक्टेड नहीं हैं वो भी अपनी राय देने और मेरी बात पर अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे। 

swara bhaskar interview after open letter for padmaavat
Swara Bhaskar

स्वरा से जब उनसे ओपन लेटर में प्रयोग की गई भाषा और शब्द पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, मुझे नहीं पता था कि जो शब्द मैंने लेटर में लिखा, वो अंग्रेजी में 'V' से और हिंदी में  'य' से शुरू होता है।' भले ही स्वरा ने अपने ओपन लेटर में खुलकर बोल्ड शब्दों का इस्तेमाल किया लेकिन जब उनसे इंटरव्यू के दौरान यह सवाल पूछा गया तो वह इन शब्दों को बोलने में झिझक महसूस की। यही नही उन्होंने कहा कि, 'मैं यहां उस शब्द का नाम नहीं ले सकती क्योंकि कई फैमिली चैनल भी यहां मौजूद हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhaskar interview after open letter for padmaavat
richa chaddha
इससे पहले ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए स्वरा का साथ दिया है। ऋचा ने लिखा - 'जैसे संजय लीला भंसाली सर को अपनी बात फिल्म के जरिए रखने की आजादी है ठीक उसी तरह से और लोगों को भी अपनी बात रखने की आजादी है। स्वरा को भी अपनी राय रखने की आजादी है। आप इस तरह से किसी का अपमान नहीं कर सकते।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed