{"_id":"6313624face40202b34da892","slug":"sushmita-sen-shares-family-photo-after-patch-up-brother-rajeev-sen-and-bhabhi-charu-asopa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita sen: भाई-भाभी के पैचअप से बेहद खुश हैं सुष्मिता सेन, शेयर किया पूरे परिवार की खूबसूरत यादों का खजाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita sen: भाई-भाभी के पैचअप से बेहद खुश हैं सुष्मिता सेन, शेयर किया पूरे परिवार की खूबसूरत यादों का खजाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 03 Sep 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन, राजीव सेन, चारू असोपा
- फोटो : social media
Link Copied
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा ने कुछ दिन पहले अलग होने का फैसला किया था, लेकिन तलाक की खबरों के कुछ दिन बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है। हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। दोनों के बीच हुई सुलह से अभिनेत्री सुष्मिता बेहद खुश हैं। अब भाई-भाभी के पैचअप के बाद सुष्मिता ने अपनी फैमिली फोटोज शेयर की हैं, साथ ही अपनी भाभी पर जमकर प्यार लुटाया है।
शेयर किया यादों का खजाना
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आज अपने इंस्टाग्राम से फैमिली फोटोज की एक पूरी एलबम साझा की है। सुष्मिता ने कई तस्वीरों की कोलाज का वीडियो साझा की है। जिसमें उनके परिवार की कई खूबसूरत यादें शामिल हैं। वीडियो में सुष्मिता सेन के माता-पिता के साथ एक्ट्रेस खुद भी नजर आ रही हैं और साथ ही राजीव सेन व चारू असोपा के साथ उनकी बेटी भी नजर आ रही है।
3 of 4
सुष्मिता सेन, राजीव सेन, चारू असोपा
- फोटो : social media
भाभी पर बरसाया प्यार
सुष्मिता सेन ने जो वीडियो साझा की है, उसमें सबसे खास बात ये है कि ये सारी फोटोज चारू असोपा के फोन की हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा- 'आपके फोन ने क्या मैजिकल एल्बम बनाया है चारू असोपा...मुझे पसंद है कि कैसे टेक्नोलॉजी भी फैमिली के प्यार को सेलिब्रेट करती है'। इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने दिल वाला इमोटिकॉन्स भी ड्रॉप किया।
यहां देखें वीडियो
चारू असोपा और राजीव सेन बेटी के साथ
- फोटो : Instagram
आपको बता दें कि चारू और राजीव साल 2019 में शादी की थी। बीते वर्ष नवंबर में उनकी बेटी भी हुई, जिसका नाम उन्होंने जियाना रखा है। जुलाई में दोनों ने तलाक लेने घोषणा की और कहा कि अब उनके बीच कोई गुंजाइश नहीं है लेकिन हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर कपल ने अपनी शादी को बचाए रखने का ऐलान किया है। दोनों ने साथ ही गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर ये गुडन्यूज दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।