सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुशांत पूजा करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है पंडित गोविंद नारायण शास्त्री ने ये पूजा करवाई थी। हालांकि रिया चक्रवर्ती कहीं नजर नहीं आ रही हैं।
सुशांत सिंह राजपूत का पूजा करते हुए वीडियो वायरल, पंडित ने कहा- 'रिया चक्रवर्ती नहीं थीं मौजूद'
पंडित गोविंद नारायाण ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कई जानकारियां दीं। यह पूजा सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित केपरी हाइट्स बिल्डिंग की 15वीं मंजिल वाले फ्लैट (मोंट ब्लांक से पहले वाला घर) में की गई। पंडित गोविंद नारायण शास्त्री ने बताया कि उन्होंने सुशांत के इस किराये के घर में पूजा की थी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रिया इस पूजा में शामिल नहीं थीं।
पूजा में सुशांत सिंह राजपूत, उनकी बहन मीतू सिंह और उनके पति, साथ ही कुछ अन्य लोग भी शामिल हुए थे। रुद्राभिषेक की पूजा लगातार चार घंटे चली थी। पंडित शास्त्री के मुताबिक इस दौरान सुशांत लगातार चार घंटे तक बैठे रहे। आखिर में उन्होंने 11 ब्राह्मणों को भोजन कराया। पूजा खत्म होने के बाद वहां सभी सामग्री को हटाने में कुल छह से सात घंटे लगे थे।
पंडित शास्त्री ने कहा कि पूजा में सुशांत बिल्कुल सामान्य शख्स की तरह थे। वो डिप्रेशन में नजर नहीं आ रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत बेहद खुशमिजाज व्यक्ति थे। उनके जैसा इंसान आत्महत्या कर ले इस पर यकीन करना मुश्किल है।
If Rhea was so much into pooja and all... Why didn't she attend the pooja on #SushantSinghRajput 2020 bday.
You can see how happy Sushant looks ♥️#BoycottBollywoodFilms #JusticeforSushantSinghRajput#ArrestRheaChakraborty #UddhavResignOrCBI4SSR pic.twitter.com/k6siPe5MvC
पंडित शास्त्री ने स्पष्ट किया कि इस पूजा के अलावा उनसे किसी और पूजा के लिए संपर्क नहीं किया गया। ना ही उन्हें पता है कि सुशांत के घर या पावना डैम के फार्महाउस पर कोई तंत्र मंत्र से संबंधित पूजा कराई गई।