सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के लिए सीबीआई ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। इस मामले में अब तक सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बिहार सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई को देने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की थी।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों सुशांत की बैंक डिटेल सामने आई थी जिसमे ये साफ था कि उनके अकाउंट से पंडित और पूजा के नाम पर लाखों रुपए निकाले गए थे। वहीं अब सामने आया है कि सुशांत के अकाउंट से मई 2019 से लेकर अप्रैल 2020 तक उनके 2 सीए के अकाउंट में 2.63 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सुशांत ने अपनी बहन रानी के लिए दो फिक्स डिपोजिट किए थे। दोनों करीब 4.5 करोड़ रुपए के थे। लेकिन बाद में दोनों एफडी से 2.5 करोड़ रुपए कम करा दिए गए थे। 26 नवंबर 2019 को ये दोनों फिक्स डिपोजिट किए गए थे, बाद में इसे तोड़कर नए फिक्स डिपोजिट एक-एक करोड़ के कर दिए गए थे।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में सुशांत के परिवार का आरोप है कि दोनों सीए के खातों में 2.63 करोड़ रुपये का ट्रांसफर और फिक्स डिपोजिट से कटौती रिया चक्रवर्ती के इशारे पर की गई है। वहीं शौविक की बैंक डिटेल्स से सामने आया है कि उनके खाते में सुशांत के खाते से कई बार पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। सुशांत के खाते से शौविक के खाते में सबसे बड़ा ट्रांजैक्शन 40000 रुपये का 10 जून, 2019 को किया गया था।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा मुंबई के अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज किया था। पिछले दिनों सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने पटना पुलिस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। सुशांत के पिता ने रिया पर पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।