सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके डिप्रेशन की बात सामने आई थी। इस मामले में सुशांत का इलाज कर रहीं थेरेपिस्ट सुसैन वॉकर का बयान सामने आया है। सुसैन का कहना था कि सुशांत को लेकर रिया चक्रवर्ती काफी सपोर्टिव थीं। थेरेपिस्ट के सामने आने के बाद सुशांत के जीजा ने सवाल उठाए हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति अपने ब्लॉग में लिखते हैं कि 'सुशांत और रिया उनसे (सुसैन) नवंबर, दिसंबर 2019 में सलाह लेते थे।' सुशांत के साथ संबंधों पर विशाल ने लिखा कि 'मैं उसे आठवीं कक्षा साल 1997 से लेकर, उसकी बहन कीर्ति से शादी तक से जानता हूं। वो और मैं एक ही स्कूल में थे। मैं और श्वेता एक ही कक्षा में थे जबकि वो एक क्लास छोटा था।'
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
विशाल ने सुसैन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कि 'वह दो महीने से भी कम समय में कैसे उसका मूल्यांकन करती हैं।' विशाल ने कहा कि 'मानसिक बीमारी का इलाज एक कठिन काम है। आपको व्यक्ति को बहुत बारीकी से इलाज करना पड़ता है और लंबे समय तक देखना होता है। सुसैन दो महीने से भी कम समय में सुशांत का इलाज कर रही थीं।'
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत मामले में मुंबई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस भी जांच में जुटी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सुशांत जो दो सिम कार्ड अपने साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी के नाम के इस्तेमाल करते थे, उनसे किसको किसको कॉल किए गए और उस पर किसके किसके फोन आए। इस मामले में पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई स्थानांतरित किए जाने के लिए रिया ने सुप्रीम कोर्ट में जो अपील दायर की है, उसकी सुनवाई 5 अगस्त को होनी है।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और कई अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया। यही नहीं उनका कहना था कि रिया ने सुशांत के पैसों का गलत इस्तेमाल भी किया है।