फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Surinder Kapoor Birthday: Boney Kapoor Father Came From Peshawar to Mumbai with Prithviraj Kapoor help

Surinder Kapoor: कपूर खानदान के इस शख्स ने दिया था बोनी कपूर के पिता को रहने का ठिकाना, यूं हाथ लगी पहली फिल्म

Fri, 23 Dec 2022 07:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Dec 2022 07:16 AM IST
सार

Surinder Kapoor: कपूर खानदान के इस शख्स ने दिया था बोनी कपूर के पिता को रहने का ठिकाना, यूं हाथ लगी पहली फिल्म

विज्ञापन
Surinder Kapoor Birthday: Boney Kapoor Father Came From Peshawar to Mumbai with Prithviraj Kapoor help
सुरिंदर कपूर-पृथ्वीराज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज बोनी कपूर के पिता सुरिंदर कपूर की पुण्यतिथि है। सुरिंदर कपूर की गिनती बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माताओं में होती है। उनका जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। लेकिन, उन्होंने मायानगरी में आकर अपना अलग मुकाम बनाया। सुरिंदर कपूर को पेशावर से मुंबई तक लाने का श्रेय फिल्म इंडस्ट्री के पितामह कहे जाने वाले पृथ्वीराज कपूर को जाता है। वही सुरिंदर कपूर को मुंबई लेकर आए और उन्हें यहां रहने का ठिकाना भी मुहैया कराया। मुंबई आकर कैसा रहा सुरिंदर कपूर का सफर आइए जानते हैं...

विज्ञापन

बोनी कपूर के पिता सुरिंदर कपूर का जन्म 23 दिसंबर 1925 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। पृथ्वीराज कपूर के पिता दीवान बशेस्वरनाथ कपूर पेशावर में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत थे। सुरिंदर कपूर और दीवान बशेस्वरनाथ आपस में रिश्तेदार थे। सुरिंदर कपूर, पृथ्वीराज के भतीजे लगते थे। पृथ्वीराज पेशावर में लॉ की पढ़ाई कर रहे थे,लेकिन उनका दिल थियेटर में अधिक लगता था। ऐसे में पढ़ाई बीच में ही छोड़ मुंबई चले आए और यहां आकर इंपीरियल फिल्म कंपनी से जुड़ गए। काफी संघर्ष किया और आखिर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए।
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज ने वापस ली याचिका, बहरीन जाने की मांगी थी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वीराज कपूर जब मायानगरी में अपनी जगह पाने में सफल हुए तो उन्होंने सुरिंदर कपूर को भी मुंबई बुला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरिंदर कपूर जब अपनी पत्नी निर्मल कपूर और बच्चों के साथ मुंबई आए तो उनके पास रहने के लिए भी जगह नहीं थी, तब राज कपूर ने उन्हें अपने गैराज में रहने की जगह दे थी। रिपोर्ट्स की मानें, तो सुरिंदर कपूर कुछ दिन वहां रहने के बाद मुंबई के ही एक चॉल में शिफ्ट हो गए थे। 
OMG, Amitabh Bachchan: अब ये प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं बिग बी, हाथ में डिब्बा लेकर पहुंच गए निवेश मांगने

विज्ञापन

सुरिंदर कपूर के मुंबई आते ही पृथ्वीराज कपूर ने उन्हें फिल्म 'मुगल-ए-आजम' के सेट पर सहायक निर्देशक की नौकरी दिलवाई थी। हालांकि काफी लंबे समय तक फिल्म को करने के बाद उन्होंने उसे बीच में ही छोड़ दिया था। इस बीच सुरिंदर की दोस्ती शम्मी कपूर और अभिनेत्री गीता बाली से हो गई थी। इसलिए, उन दोनों ने सुरिंदर कपूर का करियर बनाने में काफी मदद की थी। खबरों की माने तो सुरिंदर कपूर ने अपना करियर गीता बाली के साथ शुरू किया था। वे उनके पर्सनल असिस्टेंट बने फिर धीरे-धीरे फिल्म प्रोडक्शन में हाथ आजमाने लगे। काफी संघर्ष के बाद सुरिंदर कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना पाने में कामयाब हो गए और जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर में उनका नाम शुमार हो गया। सुरिंदर कपूर के तीन बेटों में बोनी कपूर फिल्म प्रोड्यूसर बन गए तो अनिल कपूर और संजय कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। आज सुरिंदर कपूर की तीसरी पीढ़ी यानी अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, सोनम कपूर भी खूब नाम कमा रहे हैं। बता दें कि साल 2011 में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से सुरिंदर कपूर का निधन हो गया था।
Krk: कमाल आर खान को नहीं रास आया 'झूमे जो पठान' बोले- शाहरुख जी ये इंडिया है पाकिस्तान नहीं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed