जो लोग जिंदगी में किसी चीज से डरते हैं वो उस डर से बचने के लिए कई बार अंधविश्वास का सहारा लेते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनके जीवन की नकारात्मकता खत्म हो जाएगी। वैसे ये डर सिर्फ आम लोगों को ही नहीं होता, बल्कि बॉलीवुड सितारों के मन में भी कोई न कोई डर होता ही है तभी तो वो भी कई तरह के अंधविश्वास का सहारा लेते दिखते हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में जो अपनी जिंदगी और अपने काम को बनाने के लिए अंधविश्वास का सहारा लेते हैं...
बेहद अंधविश्वासी हैं ये बॉलीवुड सितारे, कोई पहनता है अंगूठियां तो कोई ब्रेसलेट
अमिताभ बच्चन
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की। अमिताभ कारों को बुरी नजर से बचाने के लिए हमेशा कार के नंबर में 2 नंबर जरूर जोड़ते हैं। उनकी हर कार पर 2 नंबर जरूर मिलेगा।
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग यानी कि सलमान खान भी अंधविश्वास पर काफी भरोसा करते हैं। दरअसल, उनके हाथ में एक ब्रेसलेट है जो उनके पिताजी सलीम ने उन्हें दिया है। सलमान शूटिंग के दौरान भी इस ब्रेसलेट को नहीं उतारते। क्योंकि वह इसे खुद के लिए लकी मानते हैं।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री एक दशक से भी ज्यादा पूरा कर लिया है। अपने अभिनय के अलावा कटरीना ने हर चीज में तारीफें बटोरी हैं। ‘नमस्ते लंदन’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान कटरीना अजमेर शरीफ की दरगाह गई थीं, जहां उनके कपड़ों पर बड़ा बवाल हुआ था पर फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। तब से कटरीना अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले अजमेर शरीफ दरगाह जाकर दुआ मांगकर आती हैं।
एकता कपूर
एकता कपूर अपने काम से जुड़े हर मामले में ज्योतिष की राय जरूर लेती हैं फिर चाहे वो शूटिंग की तारीख, शूटिंग की जगह या उनकी अंगुली की अंगूठी ही क्यों ना हो। एकता कपूर के हाथों की सभी अंगुलियों में अंगूठियां हमेशा रहती हैं।