बोल्डनेस के लिए जाने जानी वालीं मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोन को आज हर कोई जानता है। 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं सनी ने उसके बाद कई फिल्में कीं। एक्टिंग के अलावा उनके आइटम सॉन्ग भी काफी पसंद किए जाते हैं। सफलता के शिखर तक पहुंचने के बावजूद एक इंटरव्यू में सनी ने अपना दर्द बयां किया।
सनी ने इंटरव्यू में अपने संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में बताया। साथ ही ये भी बताया किस-किस मोड़ से गुजरते हुए उनके जीवन में बदलाव हुए। उन्होंने कहा कि '21 साल की उम्र में मेरे जीवन में कुछ नकारात्मक बदलाव आए। पोर्न इंडस्ट्री में काम करने की वजह से लोगों ने मेरे बारे में बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। इस चीज का मेरे जीवन में बुरा असर पड़ा। मैं अंदर से टूट गई थी।'
सनी ने आगे बताया, 'मेरे परिवार वालों ने मुझे और मेरे भाई को हर बुराई से बचाने की कोशिश की। पोर्न इंडस्ट्री से निकलने के लिए मेरे घर वालों ने कभी मुझे फोर्स नहीं किया। मैं उस दिशा से अलग चली गई जिस दिशा में मेरे घरवाले ले जाना चाहते थे।' सनी को इसके बावजूद अपनी जिंदगी से कोई शिकवा नहीं है और वो अपनी लाइफ से बहुत प्यार करती हैं।
'जिस्म 2' के बाद सनी एकता कपूर के साथ 'रागिनी एमएमएस 2' की। सनी लियोन लगातार कुछ न कुछ करती रहती हैं। 2017 में उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था तो इस साल सरोगेसी से सनी और डेनियल वेबर माता-पिता बन गए हैं।
गौरतलब है कि सनी लियोन बॉलीवुड में आने से पहले पोर्न स्टार थी लेकिन सनी लियोन ने 2013 में ही पोर्न इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। सोशल मीडिया पर आज भी उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।