{"_id":"602d650a8ebc3ee96f7782fa","slug":"sumeet-saigal-birthday-special-lesser-known-facts-about-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 फिल्में करने के बाद गुमनाम हो गया ये हीरो, इनकी पहली पत्नी थी सलमान की गर्लफ्रेंड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
30 फिल्में करने के बाद गुमनाम हो गया ये हीरो, इनकी पहली पत्नी थी सलमान की गर्लफ्रेंड
कुछ लोग फिल्मों की दुनिया में रातों रात नाम कमा लेते हैं, तो कुछ लोग कई फिल्मों में काम करने के बाद भी गुमनाम हो जाते हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेता सुमित सहगल की। अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी थीं। लेकिन फिर अचानक वो फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। आज हम आपको एक्टर सुमित सहगल के जन्मदिन के खास मौके पर उनके फिल्मी करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 5
सुमित सहगल
- फोटो : Twitter
सुमित सहगल ने साल 1987 में फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, गोविंदा और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े अभिनेता शामिल थे। गोविंदा और मिथुन उस समय बड़े नाम हुआ करते थे। इस फिल्म में सुमित का किरदार कुछ खास नहीं था, लेकिन उनके किरदार को सराहा गया और इसके बाद उन्हें कई फिल्में भी मिलीं।
3 of 5
sumeet saigal
इस फिल्म में काम करने के बाद अभिनेता सुमित ने कई और फिल्मों में काम किया। 'ईमानदार', 'परम धर्म', 'लश्कर', 'बहार आने तक', 'पति पत्नी और तवायफ' और 'गुनाह' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। साल 1987 से 1995 तक करीब 30 फिल्मों में काम कर चुकें सुमित सहगल ने फिर फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। इसके कई सालों बाद सुमित ने साल 2010 में हॉरर फिल्म 'रॉक' को प्रोड्यूस किया था। जिसमें तनुश्री दत्ता और उदिता गोस्वामी नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहीन बानो और सायशा
- फोटो : Twitter
सुमित सहगल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी अभिनेत्री शाहीन बानो से रचाई थीं। सुमित और शाहीन ने साल 1990 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी 13 साल चली। साल 2003 में दोनों एक-दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए थे। सुमित और शाहीन की एक बेटी है, जिसका नाम सायशा सहगल है। बता दें कि अभिनेत्री शाहीन बानो सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड थीं और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'आई मिलन की रात' से की थी।
विज्ञापन
5 of 5
सुमित सहगल और फराह नाज
- फोटो : twitter
शाहीन से तलाक के बाद सुमित ने दूसरी शादी फराह नाज से रचाई। फराह अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन हैं। तो वहीं फराह की भी ये दूसरी शादी थी। फराह ने सुमित से पहले दारा सिंह के बेटे इंदू दारा सिंह से शादी की थी। फिलहाल दोनों एकसाथ अपना बिजनेस संभाल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।