शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। उनका स्टाइल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। सुहाना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होती हैं। बता दें कि सुहाना काफी समय बाद अपनी पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क वापस लौटी हैं और आए दिन वहां से नई-नई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसी बीच सुहाना ने एक बार फिर एक पोस्ट शेयर की है जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
2 of 5
सुहाना खान
- फोटो : instagram
दरअसल, इस बार सुहाना खान ने मिरर सेल्फी अपलोड की है। सुहाना की इस फोटो में लाइट मेकअप के साथ ये नया लुक काफी कमाल लग रहा है। तस्वीर देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वो मेकअप स्किल में काफी आगे हैं। सुहाना की यह तस्वीर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है और यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सुहाना का यह अंदाज काफी अलग और अच्छा है।
3 of 5
सुहाना खान
- फोटो : instagram
तस्वीर में देख सकते हैं कि सुहाना ने सफेद रंग का टॉप पहना हुआ है और साथ में अपने आउटफिट से मैच करता हुआ मेकअप भी किया है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब सुहाना का लुक सुर्खियां बटोर रहा हो, इससे पहले भी वो अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। बीते दिनों सुहाना ने अपनी विदेशी दोस्त संग एक तस्वीर साझा की थी जिसने खूब वाहवाही लूटी थी।
4 of 5
सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर सिर्फ खूबसूरत तस्वीरें ही नहीं बल्कि कई मुद्दों पर अपनी राय भी साझा करती हैं। कुछ समय पहले ही सुहाना ने रंग भेद को लेकर एक पोस्ट साझा किया था। सुहाना का कहना था कि भले ही वो एक स्टार किड हों, लेकिन रंग को लेकर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है।
5 of 5
सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान को उनकी तस्वीरों के लिए जहां तारीफ मिलती है तो कई बार उन्हें बेवजह ट्रोल भी किया जाता है। इस बात को लेकर शाहरुख खान ने भी कई बार नाराजगी जताई है। हालांकि सुहाना अपनी बातें खुद लोगों के सामने रखने से नहीं हिचकिचाती हैं। वो सोशल मीडिया पर रंग भेद के अलावा और भी कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं।