{"_id":"5ff677982103fa4b966d8f9e","slug":"suhana-khan-glamorous-mirror-selfie-with-friend-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान की बेटी ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, वायरल हो रही दोस्त संग मिरर सेल्फी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान की बेटी ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, वायरल हो रही दोस्त संग मिरर सेल्फी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 07 Jan 2021 08:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान जितने सुर्खियों में रहते हैं उतने ही उनके बच्चे भी सुर्खियां बटोरते हैं। जिनमें सबसे पहला नाम आता है शाहरुख की बेटी सुहाना खान का। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपनी तस्वीरों के लिए सोशल मीडिया पर लाइम लाइट बटोरती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक मिरर सेल्फी ने भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
Trending Videos
2 of 5
सुहाना खान
- फोटो : instagram
सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट कुछ समय पहले ही पब्लिक किया है। हालांकि उन्होंने इसका कमेंट सेक्शन सभी के लिए बंद रखा है। लेकिन सुहाना जब भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं उनके फैंस के बीच काफी बवाल मच जाता है। हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है।
3 of 5
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी अपने पिता की ही तरह जबरदस्त है। सुहाना ने अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन फिर भी उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती ही जाती है। सुहाना के नाम से उनके कई फैनपेज बी बने हुए हैं जिनमें उनकी तस्वीरें साझा की जाती हैं। हाल ही में उनके एक फैनपेज ने उनकी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें उनका बोल्ड अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
सुहाना की जो तस्वीर शेयर की गई है वो एक मिरर सेल्फी है। जिसमें सुहाना अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में सुहाना ने ब्लैक रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। ये तस्वीर साझा होते ही काफी वायरल हो रही है। सुहाना के फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुहाना खान
- फोटो : instagram
बता दें कि सुहाना भी खुद अपनी कई बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक सफेद रंग की ड्रेस में अपनी तस्वीर साझा की है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सुहाना का बोल्ड अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।