जाने-माने गायक एआर रहमान को विश्व स्तर पर उनके ऑस्कर विजेता गाने 'जय हो' के लिए जाना जाता है। ये गाना डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का था। मगर इस बात को बहुत कम लोग जानते होंगे कि ये गाना पहले सुभाष घई की फिल्म युवराज के लिए बनाया गया था। सलमान खान, अनिल कपूर, जायद खान और कैटरीना कैफ स्टारर युवराज 2008 में रिलीज हुई थी। एआर रहमान ने फिल्म को संगीत दिया था। घई ने हाल ही में बताया कि रहमान का गाना सबसे पहले उनकी फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि यह गाना 'युवराज' में फिट नहीं बैठेगा।
Subhash Ghai: एआर रहमान ने सलमान की 'युवराज' के लिए तैयार किया था 'जय हो' गाना, इस कारण घई ने किया था इंकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:34 PM IST
सार
'जय हो' गाना कथित तौर पर जायद खान पर फिल्माया जाने वाला था। सुभाष घई ने पहले एक बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन