पठान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद सिद्धार्थ आनंद के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। लगातार दो जबर्दस्त हिट फिल्म देने के बाद उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशक में होने लगी है। इस बीच सिद्धार्थ अपनी आगामी फिल्म फाइटर पर जमकर मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि निर्देशक की कोशिश इस फिल्म को पठान से भी बड़ा बनाने की है।
Fighter: 'पठान' से भी दमदार होंगे 'फाइटर' के एक्शन सीन, स्टंट डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
फाइटर के लिए सिद्धार्थ की योजना के बारे में बात करते हुए एक्शन और स्टंट डायरेक्टर परवेज शेख ने एक चैट शो में खुलासा किया कि मेकर्स ने आग, विस्फोट, हेलिकॉप्टर,लड़ाकू विमानों के साथ एक्शन दृश्यों की शूटिंग की है। उन्होंने सिद्धार्थ की बात को याद करते हुए बताया कि वह चाहते थे कि फाइटर का एक्शन पठान से भी अलग लेवल का हो।
Vivaan Shah: नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान ने 'द केरल स्टोरी' पर दी प्रतिक्रिया, कही यह बात
उन्होंने बताया कि इस फिल्म को काफी धूप में शूट किया गया है। इसके लिए टीम ने कुछ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस किए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने जोगेश्वरी के एसआरपीएफ ग्राउंड्स में हर तरह के स्टंट किए, जहां एक बहुत बड़ा सेट लगाया गया था।
Mumbaikar Review: विजय सेतुपति का एक और विजयी अंदाज, पहली हिंदी फिल्म में बने ‘गैंगस्टर इन मेकिंग’
परवेज ने आगे बताया कि बैंग बैंग और वॉर के बाद सिद्धार्थ के विचार दूसरे स्तर पर हैं। चूंकि वह फाइटर को पठान से बड़ा बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने उन्हें पूरा समर्थन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फाइटर का एक्शन निश्चित तौर पर दूसरे लेवल पर दिखेगा।
Naagin 6: नागिन 6 में हुई टीवी के इस सुपरस्टार की एंट्री, तेजस्वी प्रकाश संग जबर्दस्त अंदाज में आएंगे नजर
ChidiaKhana Review: एनएफडीसी की एक और फिल्म का बंटाधार, मूल कहानी पर फोकस न होने से बनी चूं चूं का मुरब्बा