{"_id":"5cd95f7bbdec2206fd72b6e2","slug":"student-of-the-year-2-star-tiger-shroff-tara-sutaria-ananya-celebrated-punit-malhotra-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर का जन्मदिन मनाने पहुंची फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की स्टार कास्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डायरेक्टर का जन्मदिन मनाने पहुंची फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की स्टार कास्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीती रात फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की टीम के लिए काफी मज़ेदार रही। बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक ओपनिंग के बाद सभी खुश हैं। लेकिन इस रात की पार्टी का कारण कुछ और ही है। दरअसल यह सभी सितारे यहां पहुंचे हैं फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा का 37वां जन्मदिन मनाने के लिए।
बात करें अदाकाराओं की तो दोनो ही यहां स्टाइलिश कैजुअल अवतार में नज़र आईं। अनन्या ने सफेद रंग का टॉप और सफेद रंग के ही शॉर्ट्स पहने हैं, जिनके साथ उन्होंने ब्राउन रंग के नाइकी वाले जूते भी पहने हैं।
3 of 5
Punit Malhotra
- फोटो : amar ujala mumbai
वहीं तारा ने आर्मी प्रिंट वाला यह डिजाइनर टॉप पहना है, साथ ही साथ नीले रंग की जीन्स में बेहद कूल लग रही हैं। तारा ने पैरों में सफेद रंग के जुते भी पहने हैं। दोनो अदाकारओं ने फोटोग्राफरों को तस्वीरें निकालने का भरपूर मौका भी दिया।
वहीं फिल्म के हीरो और फिल्म इंडस्ट्री के टाइगर श्रॉफ की बात करें तो टाइगर भी यहां बेहद ही कूल लुक में नज़र आए। हरे रंग के सैनडो के साथ जीन्स और पैरों में चप्पल पहने टाइगर बिलकुल फ्री अंदाज़ में पुनीत का जन्मदिन मनाने पुहंचे हैं।
दोनों ही अदाकाराएं फिर टाइगर संग उनकी गाड़ी में यहां से निकलते हुए भी नज़र आए। इनकी फिल्म की बात करें तो फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने पहले वीकएंड में करीब 38 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब सारा दारोमदार सोमवार से लेकर गुरुवार तक पर है, अगर फिल्म पहले हफ्ते में अपनी कमाई का आंकड़ा 80 करोड़ तक ले जाती हैं तभी इस फिल्म को बनाने की कीमत करण जौहर को वसूल हो पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।