शाहिद कपूर की अगली फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म में शाहिद ने एक ऐसे प्रेमी का किरदार निभाया है जो प्यार में सफल नहीं हो पाता। जिसके बाद उनका एंग्री यंग मैन अवतार नजर आता है। शाहिद के अलावा इसमें कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान शाहिद ने ब्रेकअप से जुड़े निजी अनुभव भी शेयर किए।
2 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : social media
ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में शाहिद ने बताया कि कैसे वो कबीर सिंह के किरदार में ढले। शाहिद कपूर से पूछा गया कि 'क्या आपका दिल टूटा है?' इस पर वो कहते हैं कि 'आप मेरी लाइफ के इस फेज से मिले होंगे। फर्क सिर्फ इतना था कि मैं क्लीन शेव रहता था, तो दिल में मेरे क्या हो रहा है वो पता नहीं चलता था।'
3 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : social media
शाहिद कपूर ने आगे कहा कि 'दिल तो सबका टूटता है और मुझे लगता है कि कबीर सिंह के लेवल तक कोई नहीं ले जाता। बहुत ही कम लोग हैं जो उसकी तरह करते हैं। शायद यही वजह है कि ऐसे किरदार को आप पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। जब आपका दिल टूटता है तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसा लगता है कि सब कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म की तरह है। जिंदगी बिना रंग के हो जाती है। इन सबसे उबरना होता है।'
4 of 5
shahid kapoor
- फोटो : social media
शाहिद कपूर और करीना कपूर का अफेयर बी-टाउन की चर्चित लव स्टोरी में से एक रही। साल 2004 में शाहिद और करीना की मुलाकात फिल्म फिदा के सेट पर हुई थी। फिल्म के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। कहा जाता है दोनों साल 2007 में अलग हो गए। इसी साल फिल्म जब वी मेट आई थी हालांकि दोनों ने अपनी निंजी जिंदगी को काम पर हावी नहीं होने दिया।
5 of 5
shahid kapoor
- फोटो : file photo
इससे पहले एक इंटरव्यू में शाहिद ने बताया था कि ब्रेकअप के समय जब वी मेट को प्रमोट करना बहुत दुखदायी था। एक महीने तक मैं काफी परेशान रहा। मुझे अपनी पर्सनल फीलिंग को छिपाकर प्रोफेशनली काम करना था। मुझे किसी एक को चुनना था।' फिल्म कबीर सिंह की बात करें तो यह फिल्म 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।