मायानगरी मुंबई में सितारों का जमावड़ा लगा रहता है। सितारे कहीं ना कहीं अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। कभी किसी इवेंट में दिखाई देते हैं तो कभी अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे रहते हैं। एयरपोर्ट पर तो सारे दिन ही सितारों का मेला लगा रहता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं कि कहां-कहां सेलेब्स स्पॉट हुए हैं।
2 of 6
आलिया, मीरा, अदिती
- फोटो : amar ujala, mumbai
बॉलीवुड स्टार्स कितने फिटनेस फ्रीक हैं ये तो सभी जानते हैं। तभी तो आए दिन जिम के बाहर स्पॉट होते रहते हैं। ऐसे ही आलिया भट्ट भी जिम के बाहर स्पॉट हुई। अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को भी जिम के बाहर देखा गया।
3 of 6
मलाइका, रितेश-जेनेलिया, कियारा
- फोटो : amar ujala, mumbai
इसके अलावा अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ और कबीर सिंह फेम कियारा आडवाणी को भी जिम के बाहर कैमरे में कैद किया गया।
4 of 6
अर्जुन कपूर, कृति सेनन
- फोटो : amar ujala, mumbai
मुंबई में तो सितारों का मेला लगा ही रहता है। ये सितारे आए दिन कहीं ना कहीं जाते ही रहते हैं। कभी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए तो कभी किसी इवेंट के लिए छुट्टियां मनाने तो जाते ही रहते हैं। ऐसे में ये सितारे एयरपोर्ट के बाहर भी स्पॉट होते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री कृति सेनन को भी एयरपोर्ट के बाहर देखा गया।
5 of 6
सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप, सई मांजरेकर
- फोटो : amar ujala, mumbai
दबंग 3 की स्टारकास्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जमकर जुटी हुई है। ऐसे में इस दौरान अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, दबंग से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सई मांजरेकर और फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे साउथ इंडियन अभिनेता किच्चा सुदीप भी देख गए।