केजरीवाल से मुलाकात: दिल्ली के एजुकेशन एंबेसडर बने सोनू सूद, राजनीति में आने की खबरें जोरों पर
सोनू सूद आज देशभर में एक बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं। आम आदमी हो या फिर राजनेता या फिर मनोरंजन क्षेत्र के लोग हर कोई कोरोना काल में सोनू सूद द्वारा किए गए कामों की सरहाना करते हुए नहीं थक रहा है और यही वजह है कि हर कोई उन्हें अपने ब्रांड का चेहरा बनाना चाहता है। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल सरकार ने बच्चों के लिए 'देश के मेंटॉर' कार्यक्रम का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में सोनू सूद को चुना गया है।
सितंबर के बीच में होगा लॉन्च
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया बता कि ये कार्यक्रम सितंबर के बीच में होगा और इसके ब्रांड एम्बेस्डर सोनू सूद होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सोनू सूद और अरविंद केजरीवाल के बीच एक लंबी बातचीत चली। केजरीवाल ने कहा सोनू सूद देश के मेंटॉर कार्यक्रम में हमारे ब्रांड एम्बेस्डर बनने के लिए तैयार हैं। केजरीवाल सरकार ने ये भी कहा कि सोनू सूद ने कोरोना काल में लोगों को हर तरह की मदद दी। जो काम सरकार ने नहीं किया वो सोनू सूद ने किया।
सोनू सूद ने कहा एक अच्छी पहल है
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसे एक अच्छी पहल बताया है और कहा कि दिल्ली सरकार ने ये देश के मेंटॉर का एक प्लेटफॉर्म नहीं बनाया, बल्कि आपके लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर आप बच्चों की मदद कर सकते हैं उन्हें एक दिशा दे सकते हैं। मुझे लगता है इससे बड़ा कोई योगदान नहीं हो सकता।
राजनीति में आने की खबरों को बताया गलत
बता दें कि सोनू सूद ने अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की तबसे लगातार यही अटकलें लगाई जा रही थी कि सोनू सूद राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। लेकिन सोनू सूद ने उसे सिरे से नकारते हुए कहा, ‘आज मुझे लाखों छात्रों का मार्गदर्शन करने का अवसर मिला है। छात्रों का मार्गदर्शन करने से बड़ी कोई सेवा नहीं है। मुझे यकीन है कि हम साथ मिलकर कर सकते हैं और हम करेंगे’। इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है और हमने राजनीति पर कोई बातचीत नहीं की है।